For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान में होंगे अब 12 नगर निगम, पाली व भीलवाड़ा की अधिसूचना जारी

10:40 AM Sep 03, 2024 IST | Dipendra Kumawat
राजस्थान में होंगे अब 12 नगर निगम  पाली व भीलवाड़ा की अधिसूचना जारी

Jaipur News: राजस्थान में अभी 12 नगर निगम होंगे हालांकि अब तक के प्रदेश में 10 नगर निगमित है जिनमें जयपुर,जोधपुर और कोटा में दो दो नगर निगम और चार अन्य जिलों में निगम है लेकिन अब राज्य सरकार ने 2 जिलों की नगर परिषद को नगर निगम घोषित किया गया इसके साथ ही 3 नए नगर परिषद, 4 नगर पालिकाओं को क्रमोन्नत किया गया, जबकि 7 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका घोषित किया गया.

Advertisement

पाली और भीलवाड़ा होंगे नए नगर निगम

अब प्रदेश के पाली और भीलवाड़ा में नगर निगम होंगे. इसके बाद प्रदेश में 12 नगर निगम हो जाएंगे स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार भीलवाड़ा नगर परिषद और पाली नगर परिषद को क्रमोन्नत कर नगर निगम बनाया जाएगा.

प्रदेश में 2 नए निगम के साथ ही होंगे 12 नगर निगम

राज्य में पहले से ही जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम के अलावा अजमेर, बीकानेर, उदयपुर और भरतपुर नगर निगम हैं इसके बाद अब दो नए नगर निगम बनाए जाएंगे जो की पाली और भीलवाड़ा नगर निगम होंगे.

नगर पालिकाओं को नगर परिषद में किया क्रमोन्नत

प्रदेश में नगर निगम बनाने के साथ ही 3 नगर पालिका को नगर परिषद, नगर पालिका पुष्कर, लालसोट और शाहपुरा (जयपुर) को नगर परिषद घोषित किया गया तो वही 4 नगर पालिका दौसा की महवा, चूरू की तारानगर, सीकर की लोसल और दौसा की बांदीकुई नगर पालिका को क्रमोन्नत किया गया.

7 ग्राम पंचायतें नगर पालिका घोषित

जोधपुर की ग्राम पंचायत कुड़ी भगतासनी और तिंवरी, जयपुर की ग्राम पंचायत जमवारामगढ़, झुंझुनूं की ग्राम पंचायत डूंडलोद, सुलताना और जाखल के अलावा जालोर की ग्राम पंचायत सायला को चतुर्थ श्रेणी नगर पालिका घोषित किया गया.

.