होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Nimbahera Vidhan Sabha: BJP के सीपी जोशी की अपने गढ़ में क्या रहेगी रणनीति, पिछला चुनाव भारी अंतर से जीती थी कांग्रेस

निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक उदयलाल आंजना लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाली अंजना मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाले हैं।
04:53 PM Oct 16, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर लगातार राजनीति पार्टियां 2023 में अपनी सरकार बनाने को लेकर जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। इस बीच सच बेधड़क भी आपको लगातार राजस्थान की 200 विधानसभा सीट को लेकर प्रत्येक सीट के समीकरण बता रहा है। इस बीच आज हम आपको मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिला की निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट के बारें में जानकारी देगे। यहां पर सियासी समीकरण क्या है? आइए जानते है…

निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास

मतदाताओं की संख्या

इस सीट पर कुल 2,54,325 मतदाता हैं, जिनमें 1,27,454 पुरुष मतदाता और 1,26,871 महिला मतदाता शामिल हैं। ऐसे में इस बार के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दिलचस्प चुनावी जंग होने के आसार हैं।

कांग्रेस उदयलाल आंजना पर लगा सकती है दांव

इस सीट से मौजूदा विधायक उदयलाल आंजना लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाली अंजना मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाले हैं। चित्तौड़गढ़ से सांसद और निंबाहेड़ा से विधायक रह चुकीं अंजना पार्टी में कई अहम पदों पर भी रह चुकी हैं। 1988 में सक्रिय राजनीति में आईं अंजना छोटी सादड़ी पंचायत समिति की प्रधान भी रह चुकी हैं।

बीजेपी का चेहरा

श्रीचंद कृपलानी, अशोक कुमार इस सीट से बीजेपी के प्रबल दावेदार माने जा रहे है। लेकिन, अबकि बार इस सीट पर बीजेपी किसे मैदान में उतारेगी यह देखा भी काफी दिलचस्प होगा।

Next Article