For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बिकिनी में हॉट पोज देकर फंसी Nikki tamboli, वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

Nikki tamboli trolls for Wearing Bhagwa Bikini: अभिनेत्री निक्की तंबोली के लिए भगवा बिकिनी में हॉट पोज देना बना जी का जंजाल। यूजर्स ने लगाई जमकर क्लास।
05:35 PM Oct 09, 2023 IST | BHUP SINGH
बिकिनी में हॉट पोज देकर फंसी nikki tamboli  वीडियो वायरल होते ही भड़के लोग

Nikki tamboli trolls for Wearing Bhagwa Bikini: अभिनेत्री निक्की तंबोली ने भगवा कलर की बिकनी में पोज देकर फटे में टांग अड़ा ली है। हमेशा की तरह हाल ही में निक्की तंबोली ने बिकनी में पोज देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री ऑरेंज कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। एक और जहां इस वीडियो को निक्की के फैंस पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, निक्की तंबोली भी दीपिका पादुकोण की तरह भगवा बिकिनी पहनकर विवादों में घिर गई हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में भगवा बिकनी पहनकर विवादों में घिर गई थीं।

Advertisement

ट्रोल हुईं निक्की तंबोली

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद निक्की तंबोली को लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। निक्की के इस वीडियो को विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में भले ही निक्की तंबोली एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दे रही हैं, लेकिन यही पोज उनके जी का जंजाल बन रहे हैं। ट्रोलर्स निक्की की खूब क्लाश लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बंदरिया जैसे नाच रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉयकॉट…भगवा रंग पहना है।' एक दूसरे ट्रोलर्स ने लिखा, 'हे भगवान, हमारी देश की औरतों ने आजादी का गलत मतलब निकाल लिया है।' वहीं एक फेन ने लिखा, 'यार ये कितन हॉट है।' एक और अन्य यूजर ने लिखा, 'हॉटनेस में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को मात देती है।'

यह खबर भी पढ़ें:-Dhak Dhak Trailer Out: दीया, फातिमा, संजना और रत्ना पाठक निकलीं बाइक ट्रिप पर, क्या सफर होगा पूरा?

'बेशरम रंग' पर भी हुआ था विवाद

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण ने 'बेशरम रंग' गाने में भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी। शाहरुख खान और दीपिका इसके लिए काफी ट्रोल हुए थे। वहीं शाहरुख खान और दीपिका को जान से मारने की धमकियां तक भी मिली थीं। वहीं पठान की रिलीज पर भी संकट गहराया था।

.