For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

SMS अस्पताल में आज से नई कवायद शुरू, अब नहीं होगी चादर बदलने में गड़बड़ी, दिन के हिसाब से होगा रंग

एसएमएस अस्पताल में अव्यस्थाओं को सुधारने को लेकर प्रशासन आज से नई कवायद शुरू करने जा रहा है।
08:35 AM Mar 10, 2023 IST | Anil Prajapat
sms अस्पताल में आज से नई कवायद शुरू  अब नहीं होगी चादर बदलने में गड़बड़ी  दिन के हिसाब से होगा रंग

जयपुर। एसएमएस अस्पताल में अव्यस्थाओं को सुधारने को लेकर प्रशासन आज से नई कवायद शुरू करने जा रहा है। वार्ड में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने और मरीजों की शिकायत को दूर करने के लिए हर दिन वार्ड में बेड पर चद्दर का रंग बदलेगा। वहीं, वार्ड के बाथरूम के व्यवस्थित रखरखाव के लिए सुलभ की सेवाएं भी ली जाएंगी। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से बांगड़ परिसर से इस कवायद की शुरुआत के साथ ही मरीजों की शिकायत भी दूर हो सकेगी। अस्पताल में दिन के हिसाब से चद्दर का रंग तय कर दिया गया है। हर दिन अब चद्दर व तकिया का कवर बदला जाएगा। अस्पताल में सफाई और मरीजों की ओर से इन्हें नहीं बदले जाने की शिकायत बढ़ने के बाद अस्पताल परिसर को साफ स्वच्छ बनाने के लिए इसका निर्णय लिया गया है।

Advertisement

सुधरेगी टॉयलेट्स की दशा

सीएम अशोक गहलोत ने कु छ दिन पहले सवाई मानसिंह अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में फै ली अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर जरूरी कदम उठाने को कहा था। सीएम की फटकार के बाद ही यह सभी कवायद शुरू होने जा रही है। सीएम ने मरीजों को सभी सुविधाएं देने और साफ सफाई पर विशेष फोकस करने को कहा था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज के वार्ड में स्थित टॉयलेट्स की दशा सुधारने के लिए सुलभ संस्थान को जिम्मेदारी दी है। यह संस्था टॉयलेट्स की देखरेख करेगी। इसमें साफ सफाई से लेकर गंदगी होने पर तुरंत उसे साफ करने को लेकर काम करेगी। इससे गंदे शौचालयों को आकर आ रही शिकायत दर हो सके गी। वार्ड में मरीज व उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

रोटेशन में रिपीट होगा रंग

शुक्रवार से शुरू हो रही इस कवायद के बाद मरीजों के लिए वार्ड में हर तीन दिन के रोटेशन के हिसाब से अलग अलग रंग की चद्दर बिछाई जाएगी। वहीं सप्ताह के अंतिम दिन सफेद चद्दर होगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने गुलाबी, हरे और नीले रंग की चद्दरें मंगवाई हैं। माना जाए कि सप्ताह के पहले दिन सोमवार को जैसे गुलाबी, मंगलवार को हरे और बुधवार को नीले रंग की चद्दर बिछाई जाएगी। फिर इसके अगले तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को इसी क्रम को दोहराया जाएगा। वहीं, सप्ताह के अंतिम दिन सफेद चद्दर वार्ड के बेड पर बिछाई जाएगी। इससे वार्ड में चद्दर नहीं मिलने और इन्हें नहीं बदलने की शिकायत दूर होगी और अस्पताल प्रशासन कलर के हिसाब रोज मॉनिटरिंग कर सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें:-बेमौसम बारिश से बर्बादी… राजस्थान के 18 जिलों में गेहूं, चना और सरसों की फसल में 25 प्रतिशत खराबा

.