होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

इनकार की ये कैसी सजा? शादी से मना करने पर प्रेमिका का रॉड से सिर फोड़ा, आरोपी इरफान गिरफ्तार

दिल्ली में गुरुवार को बिल्डर की बीवी का मर्डर और आरोपी के खुदकुशी के बाद अब लोहे की रॉड से एक लड़की की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है।
03:54 PM Jul 28, 2023 IST | Anil Prajapat

Delhi Murder Case: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आपराधिक ग्राफ लगातार बढ़ा जा रहा है। गुरुवार को बिल्डर की बीवी का मर्डर और आरोपी के खुदकुशी के बाद अब लोहे की रॉड से एक लड़की की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पॉश इलाके मालवीय नगर के एक पार्क में शुक्रवार को लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने वारदात के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक मालवीय नगर इलाके में अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क में बेंच के नीचे एक लड़की की लाश मिली। मृतका का नाम नरगिस है और वह कमला नेहरू कॉलेज की स्टूडेंट थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना भिजवा दी है, परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। वहीं, पुलिस ने आरोपी इरफान खान को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रेकअप से खफा था हमलावर प्रेमी

जांच में सामने आया है कि नरगिस और इरफान खान एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, ये रिश्ता लड़की के घरवालों को मंजूर नहीं था। जिसके चलते लड़की ने लड़के से बात करना बंद कर दिया था। ब्रेकअप होने से लड़का काफी टेंशन में था। आरोपी प्रेमी ने सोच लिया था कि अगर नरगिस मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती। इसी इरादे से उसने अपनी ही प्रेमिका की हत्या का प्लान बनाया।

रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

नरगिस शुक्रवार सुबह जब अरबिंदो कॉलेज के पास स्थित विजय मंडल पार्क में अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए गई हुई थी। तभी प्रेमी ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर लड़की को लहूलुहान कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जब लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में घूमने आई थी, तभी यह घटना हुई। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी रॉड को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दोस्त ने तुंरत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्क में बेंच के नीचे से शव को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

मालीवाल ने उठाया महिला सुरक्षा का मुद्दा

इधर, इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए है। स्वाति मालिवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मारके उसकी हत्या की गई। वहीं, दूसरी तरह मालवीय नगर जैसे पॉश इलाक़े में लड़की को रॉड से मारा गया। दिल्ली बेहद असुरक्षित है। किसी को फ़र्क़ नहीं पड़ता।

सिर्फ़ अख़बार की खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं, अपराध नहीं रुकते। दिल्ली में एक से बढ़कर एक घिनौनी अपराध हो रहे है। लेकिन, केंद्र सरकार ने अभी तक इन घटनाओं को लेकर कोई मीटिंग नहीं ली है। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि जल्द से जल्द एक मीटिंग बुलाई जाएं, ताकि राष्ट्रीय राजधानी में क्राइम को कंट्रोल करने पर प्लान तैयार किया जाएं।

ये खबर भी पढ़ें:-सनकी आशिक की करतूत! 3 बच्चों की मां की सरेआम गोली मारकर ली जान, फिर खुद को उतारा मौत के घाट

Next Article