होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'पुष्पा' और जेलर के बाद अब नागार्जुन की 'रंगा', जानें कब होगी रिलीज

साउथ फिल्मों को उत्तरी भारत की हिंदी बेल्ट में काफी पसंद किया हैं। इसलिए साउथ फिल्मों का इंतजार पूरा भारत करता है। 'पुष्पा', 'आरआरआर' और 'जेलर' की जबरदस्त सफलता के बाद अब 'रंगा' पर्दे पर गदर मचाने के लिए तैयार हैं।
12:26 PM Aug 30, 2023 IST | Kunal bhatnagar

जयपुर। साउथ फिल्मों को उत्तरी भारत की हिंदी बेल्ट में काफी पसंद किया हैं। इसलिए साउथ फिल्मों का इंतजार पूरा भारत करता है। 'पुष्पा', 'आरआरआर' और 'जेलर' की जबरदस्त सफलता के बाद अब 'रंगा' पर्दे पर गदर मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में कोई नया एक्टर नहीं बल्कि 63 साल के मेगास्टार नागार्जुन अक्किनेनी नजर आएगे हैं।

विजय बिन्नी करेंगे फिल्म का निर्देशन

नागार्जुन अक्किनेनी की नई फिल्म 'ना सामी रंगा' की घोषणा उनके 63वें जन्मदिन के मौके पर की गई है। इस फिल्म का निर्देशन पॉपुलर कोरियोग्राफर विजय बिन्नी करने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वह अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं, एमएम कीरावनी फिल्म के लिए संगीत तैयार करने वाले हैं।

'ना सामी रंगा' जनवरी 2024 में होगी रिलीज

यह फिल्म अगले साल संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और टिकट खिड़की पर इसका मुकाबला महेश बाबू की 'गुंटूर करम' से होगा। संक्रांति फिल्मों की रिलीज के लिए सबसे बड़ा मौसम है और नागार्जुन के लिए यह सबसे पसंदीदा मौसम है।

रंगा का दमदार फर्स्ट लुक

फिल्म के फर्स्ट लुक में नागार्जुन एक बार फिर बालों और दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म के जारी किए गए टीजर में मेकर्स ने 'ना सामी रंगा' की दुनिया की झलक को दिखाया है। इस एक झलक में ही कमाल का एक्शन देखने को साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी इंप्रेसिव है।

Next Article