For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में MP की महिला से रेप, खुद को होटल का मालिक बताकर अनजान व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

11:44 AM May 04, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में mp की महिला से रेप  खुद को होटल का मालिक बताकर अनजान व्यक्ति ने किया दुष्कर्म

जयपुर। राजधानी जयपुर में एमपी की एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। खुद को होटल का मालिक बताकर अनजान व्यक्ति ने महिला को नशे की हालत में देखकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ बनीपार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी व्यक्ति को नहीं जानती, लेकिन सामने आने पर पहचान सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी महिला (35) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि 28 अप्रैल को उसने बनीपार्क स्थित एक होटल में रूम बुक करवाया था। दोपहर करीब 2 बजे से वह होटल में आई थी।

होटल का गेट नॉक होने की आवाज सुनकर महिला ने खोला दरवाजा खोला। गेट खोलने पर एक व्यक्ति रूम के बाहर खड़ा था। वह व्यक्ति को खुद को होटल मालिक बताते हुए उसके रूम के अंदर घुस गया। महिला को नशे में देखकर उसके साथ फिजिकल होने का दबाव बनाया। आरोपी युवक ने होटल में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

(यह खबर भी पढ़ें:-जयपुर में युवती से रेप, पड़ोसी युवक ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो)

विरोध करने पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद पीड़िता ने होटल से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह खबर भी पढ़ें:-जयपुर में स्कूली छात्रा से रेप, नाबालिग को अगवा कर चलती कार में किया दुष्कर्म)

.