For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Mother’s day: बी-टाउन की ये सिंगल मदर्स भी हैं काबिले तारीफ, अकेले ही बच्चों को बनाया इतना कामियाब

05:55 PM May 14, 2023 IST | Prasidhi
mother’s day  बी टाउन की ये सिंगल मदर्स भी हैं काबिले तारीफ  अकेले ही बच्चों को बनाया इतना कामियाब

आज Mother’s day है, यानी मां के लिए के खास दिन। इस दिन को आज बी टाउन की कई माएं मना रही हैं। वहीं बी टाउन में कुछ माएं ऐसी भी हैं जो सिंगल मदर हैं, लेकिन ये माएं अपने बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। चलिए इस मदर्स डे बात करते हैं ऐसी माओं की जो अपने बच्चों को अकेले लेकिन दमदार तरीके से पाल रही हैं।

Advertisement

करिश्मा कपूर

इस लिस्ट में शामिल जो पहला नाम है वो है करिश्मा कपूर का। एक्ट्रेस के पति एक कााबिल बिजनेस मैन थे। लेकिन इन दोनों की शादी ज्यादा अच्छी नहीं चली और दोनों अलग हो गए। वहीं करिश्मा कपूर अब अपने बच्चों बेटी समायरा और बेटा कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं।

अमृता सिंह

अमृता सिंह और सैफ अली खान की शआदी ज्यादा लंबी नहीं चली और इसके चलते दोनों जल्द ही अलग हो गए। एक्टर से अलग होने के बाद अमृता सिंह ने सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश अकेले ही की है।

पूजा बेदी

पूजा बेदी ने फरहान फर्नीचरवाला के साथ शादी की थी लेकिन दोनों की शादी में 12 साल बाद परेशानी आने लगी जिसके चलते दोनों अलग हो गे। इसके बाद पूजा ने अपने बच्चों अलाया और ओमार को अकेले ही बड़ा किया।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी टीवी जगत की मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने 2 शादियां की थी। लेकिन उनकी दोनों शादी फेल हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने बच्चों को अकेले पाला। उनकी बेटी पलक बॉलीवुड में कदम रख चुकी है।

साक्षी तंवर

साक्षी तंवर को एक स्ट्रॉग महिला के तौर पर देखा जाता है। टीवी एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की लेकिन 2018 में एक बच्ची को गोद लिया था।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके लिए कुछ भी कहना कम है। एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र और अपने करयर के पीक पर 2 बचच्चों को कगोद लिया था। सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वह अक्सर ही अपने लव रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

.