होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

‘मोदी को मणिपुर से ज्यादा इजराइल की चिंता’ राहुल का PM पर हमला…मिजाेरम में किया चुनावी शंखनाद

राहुल गांधी ने राजभवन के नजदीक एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मणिपुर अब एक राज्य नहीं रह गया है, बल्कि जातीय आधार पर दो राज्यों में बंट गया है।
08:36 AM Oct 17, 2023 IST | Anil Prajapat

Rahul Gandhi Mizoram Tour : आइजोल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मिजोरम में पार्टी के चुनाव अभियान का बिगुल फूंका। राज्य के गठन के बाद कई सालों तक मिजोरम में सत्ता में रही कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। राहुल ने अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन राजधानी आइजोल में एक विशाल पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों और लोगों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया। 

इससे पहले राहुल गांधी ने राजभवन के नजदीक एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मणिपुर अब एक राज्य नहीं रह गया है, बल्कि जातीय आधार पर दो राज्यों में बंट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इजराइल की ज्यादा चिंता है। लेकिन मणिपुर में क्या हो रहा है, उसकी कोई चिंता नहीं। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने 1986 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर विद्रोह प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति स्थापित करने की पहल की थी। 

उन्होंने कहा, मैं कुछ महीने पहले मणिपुर गया था। भाजपा ने मणिपुर के विचार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। वहां के लोगों की हत्या की जा रही हैं, महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। यहां तक की छोटे बच्चों को भी मारा जा रहा है। मणिपुर केवल समस्या का एक लक्षण है। ऐसी समस्याएं देश के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे रूप में देखने को मिलता है।

भाजपा ने किया युवाओं के जीवन को नष्ट 

राहुल गांधी ने भाजपा पर मिजोरम के युवाओं का जीवन नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि भाजपा ने यहां पांच सालों में क्या किया। आने वाले पीढ़ी के लिए यहां ड्रग्स तेजी से बढ़ रही है। इससे करीबन 250 युवा जिंदगियां खत्म हो गई। ड्रग्स की वजह से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जहां भाजपा आपके संस्कृति, धर्म और परंपरा पर हमला कर रही है, तो वहीं एमएनएफ दिल्ली में इसका समर्थन कर रहा है। 

भारत जोड़ो ने बढ़ाया प्रेम 

राहुल गांधी ने अपने भारत जोड़ो यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि भारत जोड़ो के विचार ने देश में परस्पर सम्मान, सहनशीलता, एक दूसरे के विचारों से सीखना और एक दूसरे के प्रति प्रेम को बढ़ावा दिया है। यह वह विचार है, जिसे भाजपा वर्तमान में चुनौती दे रही है। भाजपा विभिन्न समुदायों, धर्मों और संस्कृतियों के बीच हिंसा और अहंकार को बढ़ावा दे रही है। 

ये खबर भी पढ़ें:-दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती, दो हफ्ते में तीसरी बार आया भूकंप, फरीदाबाद में था सेंटर

Next Article