For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को राजस्थान में कहां-कहां होंगी छुट्टी? जानिए-क्या-क्या रहेंगे बंद

01:45 PM Jan 11, 2024 IST | Sanjay Raiswal
ramlala pran pratishtha  22 जनवरी को राजस्थान में कहां कहां होंगी छुट्टी  जानिए क्या क्या रहेंगे बंद

Meat Shops Closed In Jaipur: उत्तरप्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर पूरे देश में जोश का माहौल है। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जयपुर के ग्रेटर नगर निगम ने गुरुवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इस दिन नगर निगम में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Advertisement

बुधवार को ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में शहर के व्यापार मंडलों की बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बैठक में शहर की सभी मीट और शराब की दुकानें बंद करने का सुझाव आया है। साथ ही नगर निगम 22 जनवरी को शहर भर में 5 लाख दीप भी जलाएगा। बुधवार को जयपुर के सभी व्यापार मंडलों की हुई बैठक में यह निर्णय लिए गए हैं। सभी व्यापार मंडल अपने बाजारों में रामोत्स्व भी मनाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों में रामभजन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

बुधवार को नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर की अध्यक्षता में हुई करीब 40 व्यापार मंडलों की बैठक में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन को लेकर कई निर्णय भी लिए हैं। जिसमें वयापार मंडलों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। बैठक में जयपुर के सभी बाजारों को सजाने का भी फैसला लिया गया है। शहर के हर चौराहे पर रंगोली बनाई जाएगी।

शहर की साफ-सफाई की होगी चाकचौबंद व्यवस्था…

22 जनवरी को पूरे शहर में साफ-सफाई की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी। महापौर ने बताया कि निगम सुबह और रात में शहर से कचरा उठाएगा वहीं एमआई रोड व्यापार ने 500 कचरा पात्र दुकानों के सामने रखने का आश्ववासन दिया है।

खातीपुरा व्यापार मंडल बांटेगा 15 हजार लड्डू…

वहीं खातीपुरा के व्यापार मंडल ने सभी दुकानों के बाहर सुबह 10 बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक 11-11 दीप जलाने का फैसला किया है। खातीपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि, उस दिन व्यापार मंडल की ओर से 15 हजार लड्डू भी बांटे जाएंगे।

.