For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

आर्मीनिया के अजत गांव स्थित सैन्य अड्डे पर भीषण आगजन, 15 सैनिकों की झुलसकर मौत, 3 घायल

आर्मीनिया के एक सैन्य अड्डे पर गुरुवार तड़के आग लगने से कम से कम 15 सैनिकों की मौत हो गई।
08:43 AM Jan 20, 2023 IST | BHUP SINGH
आर्मीनिया के अजत गांव स्थित सैन्य अड्डे पर भीषण आगजन  15 सैनिकों की झुलसकर मौत  3 घायल

येरेवान (आर्मीनिया)। आर्मीनिया के एक सैन्य अड्डे पर गुरुवार तड़के आग लगने से कम से कम 15 सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी आर्मीनिया के गेघारकुनिक प्रांत के अजत गांव में स्थित एक बैरक में आग लगी। मंत्रालय के मुताबिक, आग लगने की घटना में तीन सैनिक जख्मी हुए हैं और उनकी हालत गंभीर है। हालांकि मंत्रालय ने आग लगने के कारण के बारे में जानकारी नहीं दी है। गेघारकुनिक क्षेत्र की सीमा अजरबैजान से लगती है। अजरबैजान और आर्मीनिया का नगोनो-काराबख को लेकर दशकों से विवाद है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-राइट टू हेल्थ बिल: सरकारी इच्छा मरीजों की जेब नहीं कटे, डाक्टर्स की शंका-कैसे होगा?

नगोनो- काराबख अजरबैजान में है, लेकिन इस पर नियंत्रण जातीय आर्मीनियाई बलों का है जिन्हें आर्मीनिया का समर्थन प्राप्त है। सितंबर 2020 में छह हफ्ते तक चली जंग में अजरबैजान की सेना नगोनो-काराबख में काफी अंदर तक आ गई और उसने आर्मीनिया के बलों को खदेड़ दिया। इसके बाद उस साल नवंबर में आर्मीनिया को रूस की मध्यस्थता वाले शांति समझौते को स्वीकार करना पड़ा।

.