कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार को चुनाव प्रचार के दौरान मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार
दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को गोली मार दी गई। उरीबे की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिगुएल उरीबे को तीन गोलियां लगीं। एक गोली उरीबे के सिर में लगी। उरीबे की हालत को देखते हुए शहर भर के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। गोली लगने के बाद जिस कार में उरीबे को ले जाया गया। उसका बोनट खून से लथपथ था।
वे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे
कोलंबिया में 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। उरीबे राजधानी बोगोटा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। 39 वर्षीय उरीबे विपक्षी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं। पार्टी ने कहा कि हमलावर ने उरीबे पर तीन लोगों को गोली मारी। एक गोली पीठ में और एक गोली सिर में लगी। बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने कहा कि हमला शहर के फोंटीबोन इलाके में हुआ।
आरोपी हमलावर की उम्र महज 15 साल
कोलंबिया पुलिस ने फायरिंग के तुरंत बाद आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की उम्र महज 15 साल बताई जा रही है। उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।