होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jodhpur : देवर-भाभी ने किया सुसाइड, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

06:29 PM Oct 22, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक महिला और एक पुरूष का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके देखे तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतार अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

दोनों मृतक आपस में देवर-भाभी है। पुलिस ने दोनों के सुसाइड की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है। यह घटना जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के साईं गांव में रविवार सुबह की है।

शेरगढ़ थानाधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे साईं गांव में एक महिला (50) और पुरुष (48) ने पेड़ पर लटके मिले। ग्रामीणों ने सुबह शवों को लटके देखे तो पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पेड़ की शाख पर फंदा लगाकर एक महिला और पुरुष लटके हुए थे। दोनों की बॉडी को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया।

मृतक की पहचान शेरू खान और रईसा के तौर पर हुई। दोनों आपस में देवर-भाभी थे। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। फिलहाल सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Next Article