For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर झूमी मलाइका, पार्टी में लगाए जमकर ठुमके…अब सामने आया अंदर का Video

04:56 PM Jun 26, 2023 IST | Mukesh Kumar
बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर झूमी मलाइका  पार्टी में लगाए जमकर ठुमके…अब सामने आया अंदर का video

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेस्ट कपल्स जोड़ियों में से एक हैं। दोनों का प्यार किसी से छुपा नहीं है। 26 जून 2023 को अर्जुन कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड के साथ उनका स्पेशल बर्थडे मनाया है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने बीती रात को अपना नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके जन्मदिन पार्टी में उनके कई दोस्तों भी मौजद थे। इसी पार्टी का एक रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रही है।

Advertisement

अर्जुन के बर्थडे पर मलाइका ने किया कातिलाना डांस

वायरल वीडयो में साफ देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के आइटम सांग छैया छैया पर कातिलाना डांस करती हुई नजर आ रही है। मलाइका के मूव्स ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। सोशल मीडिया पर मलाइका का यह डांस जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे है। पार्टी में मलाइका अपने डांस से नहीं बल्कि ड्रेस सेसन से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी।

यह खबर भी पढ़ें:-वीकडेज ने ‘आदिपुरुष’ को दिलाई थोड़ी राहत, बढ़ा कलेक्शन, जानें 9वें दिन कितनी कमाई की

पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है मलाइका-अर्जुन

यह कपल्स जोड़ी पिछले पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद कुछ साल बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। तब से दोनों एक-दूसरे की तारीफ करने में पीछे नहीं रहते हैं। लंबे एज गैप के बावजूद दोनों एक-दूसरे से बेपनाह प्यार करते है।

अगर अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात तो आखिरी बार अर्जून कपूर को फिल्म 'कुंत्ते' में देखा गया था। इस फिल्म में वो तब्बू और राधिका मदन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर की शुरुआत परनीती चौपड़ा के साथ फिल्म 'गुंडे' से की थी, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

.