For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Arjun Kapoor से ब्रेकअप की खबरें, Malaika Arora ने शेयर किया पोस्ट, लिखा-'भविष्य नहीं, आज के पल का ध्यान रखें'

Malaika Arora Post: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा-'अगर आपको पसंद नहीं है वो कैसे एक्टिंग कर रही है तो अपने आप को देखिए आप उसे कैसे ट्रीट कर रहे हैं।'
04:35 PM Sep 05, 2023 IST | BHUP SINGH
arjun kapoor से ब्रेकअप की खबरें  malaika arora ने शेयर किया पोस्ट  लिखा  भविष्य नहीं  आज के पल का ध्यान रखें

Malaika Arora Post: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अर्जुन और मलाइका की लाइफ में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, दोनों इस बार पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं और एक-दूसरे के साथ अनमने मन से नजर भी आ रहे हैं।

Advertisement

दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर किसी प्रकार का रिएक्ट नहीं किया है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जो खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में मलाइका ने लिखा है कि किस तरह से महिलाओं को ट्रीट करना चाहिए। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा, अगर आपको पसंद नहीं है वो कैसे एक्टिंग कर रही है तो अपने आप को देखिए आप उसे कैसे ट्रीट कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Jacqueline Fernandez का सपना होगा पूरा! महाठग सुकेश बनवा रहे है एशिया का इकलौता हॉस्पिटल

गुड मॉर्निंग कोट किया शेयर

मलाइका अरोड़ा ने एक गुड मॉर्निंग कोट शेयर करते हुए लिखा है-'अपने भविष्य की देखभाल करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने आज के पल का ध्यान रखें।' बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें उस समय आने लगी थी जब एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर की किसी पोस्ट पर कमेंट नहीं कर रही थी। साथ ही उन्होंने कपूर परिवार को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन कपूर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। दोनों की करण जौहर के घर हुई पार्टी से ग्रुप फोटो वायरल हुई थी। हालांकि, कुशा ने अर्जुन को डेट करने की बात से इनकार कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें:-संजय दत्त ने शेयर किया ‘खलनायक’ का पुराना किस्सा, बोले-‘सुभाष घई ने पहनाया था घाघरा-चोली’

कपूर फैमिली को किया अनफॉलो, ब्रेकअप की खबरें

जब से मलाइका अरोड़ा ने कपूर फैमिली बोनी कपूर, अनिल कपूर, अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो किया है अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। हालांकि इस कपल ने अभी तक इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।

.