होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

मलाइका अरोड़ा ने अपनी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'अर्जुन कपूर संग प्री हनीमून…'

मलाइका अरोड़ा ने 2016 में अरबाज खान से तलाक लिया था। इसके बाद से वही अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। लोगों इस जोड़ी को खूब पसंद भी करते हैं।
01:07 PM Mar 19, 2023 IST | BHUP SINGH

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस के लिए पहचानी जाती हैं। मलाइका जहां भी जाती हैं महफील लूट ही लेती हैं। वह अरबाज खान से तलाक के बाद से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कही ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बता दें कि मलाइका ने साल 2016 में अरबाज खान से तलाक लिया था और इसके कुछ समय बाद ही वह अर्जुन कपूर संग रिलेशनिशप में आ गई थीं। अर्जुन और मलाइका की जोड़ी को उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। मलाइका से अक्सर उनकी शादी को लेकर सवाल किए जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी के सवाल पर खुलकर जवाब दिया है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘गैसलाइट’ के अलावा सारा अली खान के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म

हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रही है मलाइका

मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनिशप में हैं। दोनों की उम्र में करीब 12 साल का अंतर है। लेकिन इसके बावजूद दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में जब मलाइका से सवाल किया गया कि वह अर्जुन से कब शादी करेंगी तो उन्होंने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया। मलाइका ने कहा कि वह अभी अर्जुन कपूर के साथ हनीमून पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें:-बेटे का हाथ थामे मंडप में पहुंचीं दलजीत कौर, निखिल संग लिए सात फेरे, देखिए फोटो

मैं खुश हूं और पॉजिटिव हूं…

मलाइका ने अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते की बात करते हुए कहा कि मैं अपने रिश्ते से खुश हूं। हम दोनों ही मैच्योर स्टेज पर हैं। जहां अब भी हम एक-दूसरे को जान रहे हैं। हम साथ में अपना फ्यूचर देखना चाहते हैं इस पर गहनता से विचार कर रहे हैं। क्योंकि किसी भी रिलेशनिशप में सिक्योर और पॉजिटिव रहना काफी जरूरी है। मै खुश हूं ओर पॉजिटिव हूं। अर्जुन मुझे वो विश्वास और श्योरिटी देता है।

Next Article