For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'पेपर लीक नहीं हुए, गहलोत-डोटासरा ने बेचे' मदन दिलावर का हमला, PCC चीफ ने दिया करारा जवाब

Loksabha Election 2024 : शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने एक चुनावी सभा में अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा पर पेपर बेचने के आरोप लगाया तो डोटासरा ने करारा जवाब देते हुए कहा कि शिक्षामंत्री मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
01:44 PM Apr 05, 2024 IST | BHUP SINGH
 पेपर लीक नहीं हुए  गहलोत डोटासरा ने बेचे  मदन दिलावर का हमला  pcc चीफ ने दिया करारा जवाब

Loksabha Election 2024 : राजस्थान में लोकसभा चुनाव के रण में उतरे बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमला कर रहे हैं। शिक्षामंत्री मदन दिलावर और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच खूब जुबानी जंग चल रही हैं। कोटा में मदन दिलावर ने चुनावी सभा में कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दोनों पेपर लीक किए हैं। इन दोनों का जेल जाने का समय आ गया है। ED की जांच आगे बढ़ती जा रही है। अब इनको जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता। जल्द ही ये दोनों जेल में चक्की चलाएंगे।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-लोकसभा के रण में कांग्रेस का ‘न्याय पत्र’…MSP पर कानून, महिलाओं को साल में 1 लाख देने का वादा

'जेल में मिलेगी हिसाब से रोटी'

मदन दिलावर ने गहलोत और डोटासरा पर हमला करते हुए कहा कि जो खाना है खा लो पीना है पी लो, जेल में हिसाब से रोटी मिलेगी। जो भी अपराध करता है उस पर ईडी शिंकजा कसती है। जेल में चक्की पिसनी पड़ेगा और गिनकर चार रोटियां मिलेगी। इसलिए उनका वजन भी कम हो जाएगा। पेपर बेचकर दोनों को करोड़ों बटोरे हैं।

अब उनका हिसाब बराबर हो जाएगा। दिलावर ने कहा कि डोटासरा ने उनके लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है और गिरफ्तार करने की बात कही है। लेकिन मैं उनको गिरफ्तार नहीं करूंगा ईडी करेगी।

केजरीवाल का दिया उदाहरण

दिलावर ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल का उदाहरण देते हुए कि कहा कि केजरीवाल भी यही कहते थे कि हिम्मत हो तो गिरफ्तार करके बताएं। आज उनकी हिम्मत टूट गई है और वह जेल की सलाखों के पीछे हैं। उनका वजन भी साढ़े चार किलो घट गया है। क्योंकि उन्होंने भी कई भ्रष्टाचार किए हैं। अब उसका हिसाब हो रहा है।

'दिलावर मानसिक संतुलन खो चुके हैं'

शिक्षामंत्री मदन दिलावर पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि शिक्षामंत्री अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कि अगर बीजेपी में ऐसे शिक्षामंत्री है तो शिक्षा का क्या हाल होगा। अब हमारे बच्चों का क्या भविष्य होगा। मैंने मदन दिलावर के दोनों बयानों को अपने वकील को बोला है।

यह खबर भी पढ़ें:-सीकर में चुनावी बिसात: CM शर्मा की डोटासरा के ‘घर’ में सभा, शेखावाटी सीट पर कांटे का मुकाबला

अगर जरूरत पड़ी तो हम मानहानि का मुकद्दमा दर्ज कराएंगे। मैं मदन दिलावर को चैलेंज करता हूं कि जो अपराधी हैं उसके पकड़ों। लेकिन क्या मदन दिलावर जी क्या एसओजी के हैड हैं, क्या डीजीपी है, क्या गृहमंत्री हैं या देश के प्रधानमंत्री हैं। ये किस हसीयत से ऐसे बकवास कर रहे हैं। ये सिर्फ खाली एक बकवास है।

.