For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ये कैसी मां! प्रेमी के लिए 3 बच्चों को छोड़ा, पति को पहचानने से किया इनकार

03:09 PM Jun 19, 2023 IST | Sanjay Raiswal
ये कैसी मां  प्रेमी के लिए 3 बच्चों को छोड़ा  पति को पहचानने से किया इनकार

जयपुर। राजधानी जयपुर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी के प्यार में एक 40 वर्षीय महिला इतनी चूर हो गई कि उसे न तो अपने पति का होश रहा और न ही अपने बच्चों का। शादी में फेरो में सात जन्मों का साथ निभाने वाली महिला को प्रेमी की मोहब्ब्त के आगे पति का प्यार फीका लगने लगा था।

Advertisement

प्रेमी के लिए महिला ने खुद के तीन मासूम बच्चों को पहचानने से इंकार कर दिया। महिला ने अपने प्रेमी के लिए ने पति ही नहीं अपने बच्चों को भी छोड़ने का फैसला कर लिया।

जानकारी के अनुसार, जयुपर के झोटवाड़ा में गुर्जर कॉलोनी की रहने वाली एक 40 साल की महिला अपने दो बेटियों और एक बेटे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। 6 जून को जब महिला घर से गायब हुई तो पति ने झोटवाड़ा थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 10 दिन के प्रयास के बाद पुलिस ने महिला को मध्यप्रदेश से दस्तयाब किया और जयपुर लेकर आई।

जयपुर आने के बाद महिला ने पति और बच्चों से मुलाकता नहीं की, उसने उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया। मां का ये व्यवहार देखकर 12 साल बेटा, 9-8 साल की दो बेटियां रोने लगीं, लेकिन ये देखने के बाद भी महिला का दिल नहीं पसीजा।

जानकारी के अनुसार, महिला ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी के साथ पिछले तीन साल से प्रेम-संबंध चल रहा है। वह उससे प्यार करती है, और अब उसी के साथ रहना चाहती है। पिछले करीब तीन दिन से महिला के सास-ससुर, पति और बच्चे पुलिस थाने आते हैं, लेकिन महिला उनसे बात तक नहीं कर रही है। वह सिर्फ अपनी जिद पर अड़ी हुई है।

ऐसे में महिला के पति ने एक एनजीओ से संपर्क किया। इसके समाजसेविका कमलजीत कौर महिला को समझाने के लिए आईं। महिला को बच्चों के खातिर घर लौटने की दुहाई दी, लेकिन वह नहीं मानी। महिला किसी भी हालत में पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। वह बार-बार अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहती रहती है।

.