होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

साल 2024…फिल्में 6, दांव पर लगे 1270 करोड़, पहली बार साथ आए ऋतिक और दीपिका

Upcoming Movies 2024 : साल 2024 में 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिन पर फिल्ममेकर्स ने 1270 करोड़ रुपए का दांव खेल रहा है। फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपका पादुकोण पहली बार साथ नजर आएंगे।
03:01 PM Dec 31, 2023 IST | BHUP SINGH

Upcoming Movies 2024 : सिनेप्रेमियों के लिए नया साल नया एक्साइटमेंट लेकर आ रहा है। इस साल कई चेहते स्टार्स की फिल्म रिलीज होने वाली हैं। हर किसी को साल 2024 में सिनेमाई दावत का बेसब्री से इंतजार हैं। नई साल में कई शानदार फिल्में नि:संदेह दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। आज में साल 2024 में रिलीज होने वाली 6 ऐसी फिल्मों की बात करेंगे जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों पर करोड़ों रुपए का दांव लगा है। आइए जानते बजट से लेकर स्टारकास्ट तक सबकुछ….!

फाइटर

यह पहली बार जब ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म 'फाइटर' में एक साथ नजर आ रहे हैं। सिद्धांत आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 250 करोड़ है। फाइटर 2024 में रिलीज वाली फिल्मों में एक बड़ी फिल्म है। फाइटर भारत में पहली ऐसी एक्शन मनोरंजक फिल्म होगी जिसमें लीड स्टार हवा करतब दिखाते नजर आएंगे। मन में देश भावना का जज्बा जगाने वाली यह फिल्म गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे।

मैरी क्रिसमस

भले क्रिसमस का त्योहार चला गया है, लेकिन कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अपने फैंस के लिए 12 जनवरी को क्रिसमस का तोहफा लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी क्रिसमस की रात की है जब कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुलाकात होती है और फिर वो साथ में जश्न मनाने का फैसला करते हैं। मगर ये रात कैटरीना और विजय के भारी पड़ जाती है। इस संस्पेंस और रोमांटिक ड्रामा में उस रात ऐसा क्या होता है, ये देखना दिलचस्प होगा। फिल्म श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी और इसका बजट 60 करोड़ है।

सिंघम अगेन

पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'सिघंम' की एक्शन थ्रिलर फिल्म सिघंम अगेन एक बार फिर से दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन एक निडर पुलिस ऑफिसर की भूमिका दोहरा रहे हैं। इस बार उनके साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फैंस इस फिल्म से हाई ऑक्टेन एक्शन के साथ देश भक्तिपूर्ण कहानी की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं सुपरस्टार कलाकारों की टोली से शानदार सीन्स की भी उम्मीद कर रहे हैं। यह रोहित शेट्‌टी की पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इसका बजट 200 करोड़ रुपए है।

हीरामंडी

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में एक और पीरियड ड्रामा फिल्म आ रही है। फिल्म का नाम है हीरामंडी। फिल्म पूरी तरह से हीरामंडी के बैकड्रॉप पर होगी। भंसाली को हिस्ट्रोरिकल कहानी बताने के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला खामोशी के बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम करती नजर आएंगी। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा फिल्म 'पुष्पा 2' भी साल 2024 में रिलीज हो रही है। यह हिट फिल्म 'पुष्पा' का सीक्वल है। यह फिल्म रिलीज से पहले खूब चर्चा में है। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के अल्लु अर्जन का एक्टिंग सबका दिल जीत लेगी। फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है और यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज हो सकती है। फिल्म को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल नजर आएंगे।

मैं अटल हूं

पिछला साल एक्टर पंकज त्रिपाठी के लिए शानदार रहा था। जहां उनकी OMG 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी, वहीं लोगों को विश्वास दिला दिया था कि पंकज त्रिपाठी मैन लीड बनकर फिल्म चला सकते हैं। अब साल 2024 में पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन रवी जाधव ने किया है। फिल्म की घोषणा 25 दिसंबर, 2022 को अटल के जन्म दिवस पर की थी। फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है।

Next Article