For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं...' सोनिया बोलीं- लोकतंत्र की मर्यादा का हो रहा है चीरहरण

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रैली की। यहां सोनिया गांधी ने मोदी पर जमकर निशाना साधा।
03:07 PM Apr 06, 2024 IST | BHUP SINGH
 ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं     सोनिया बोलीं  लोकतंत्र की मर्यादा का हो रहा है चीरहरण

Lok Sabha Election 2024 : जयपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रैली की। जहां जनसभा को संबोधित करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। इस दौरान सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।

Advertisement

'ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं'

सोनिया गांधी ने कहा कि हमारे महान पूर्वजों ने अपने संघर्ष के बल-बूते देश की स्वाधिनता के सूर्य को खोजा और पाया था। इतने सालों बाद वो महान ज्योति मध्यम पड़ गई है। चारों और अंधकार का अन्याय बढ़ रहा है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-‘युवाओं से सपने टूट रहे हैं…’ जयपुर में कांग्रेस की हुंकार, प्रियंका गांधी बोली- हमारा घोषणापत्र देश की आवाज

हमारे देश का लोकतंत्र खतरें में

मोदी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने और भाजपा में शामिल करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हमारे देश का लोकतंत्र खतरें में है। इसके बचाने के लिए हमसब एकजुट हुए हैं।

10 सालों में बढ़ी बेरोजगारी

हमारा देश में पिछले 10 सालों से ऐसी सरकार है जिसने बेरोजगारी, आर्थिक संकट को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मोदी ने जो-जो किया है वो हमारे सामने है। इसलिए ये समय हताशा से भरा हुआ है। लेकिन जान लीजिए हताशा के साथ उम्मीद का भी जन्म होता है।

मुझे पूरा यकीन है कि कांग्रेस हमारे साथी न्याय के दीपक को सीने की आग से जलाएंगे और हजारों आंधियों से संभल आगे बढ़ेंगे। ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं है, ये सभी का है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘PM शेखावाटी आए पर रोजगार पर नहीं बोले…’ डोटासरा ने कहा- इस बार मोदी सरकार का मोरिया बुला देंगे

.