For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'युवा सपनों पर लाठीचार्ज…' गहलोत ने की निंदा, 'अग्निवीर' का विरोध कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, प्रेसिडेंट का फूटा सिर

बीकानेर में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की 'अग्निवीर' स्कीम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज। डूंगर कॉलेज के प्रेसिडेंट हरि गोदारा का सिर फूटा।
04:50 PM Mar 20, 2024 IST | BHUP SINGH
 युवा सपनों पर लाठीचार्ज…  गहलोत ने की निंदा   अग्निवीर  का विरोध कर रहे nsui कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा  प्रेसिडेंट का फूटा सिर

जयपुर। बीकानेर में बुधवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र की 'अग्निवीर' स्कीम का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोंक झोक देखने को मिली। बेकाबू हुए कार्यकर्ताओं को RAC के जवानों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना में डूंगर कॉलेज के प्रेसिडेंट हरि गोदारा का सिर फूट गया। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोदारा भी घायल हो गए। NSUI कार्यकर्ता करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

Advertisement

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बैरिकेट्स लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब एनएसयूआई के कार्यकर्ता बेकाबू हो गए तो लाठीचार्ज करना पड़ा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए X पर लिखा-'युवा सपनों पर लाठीचार्ज।'

यह खबर भी पढ़ें:-वसुंधरा राजे के करीबी नेता का BJP से मोहभंग, कांग्रेस ज्वाइन कर ओम बिडला के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव?

बैरिकेट्स तोड़ने पर पुलिस ने भांजी लाठियां

NSUI के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता गंगा थिएटर से कलेक्ट्रेट की और आगे बढ़े तो पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कुछ छात्र नेताओं को अंदर जाने दिया। शेष भीड़ को बाहर रोकने का प्रयास कर रही पुलिस को कार्यकर्ताओं के बेकाबू होने पर लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस और आरएसी के जवानों ने NSUI कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर डंडे बरसाए। इससे अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ता अलग-अलग दिशाओं में भागे। वहीं, कुछ स्टूडेंट्स पुलिस के सामने हो गए।

डूंगर कॉलेज के अध्यक्ष हरि गोदारा और पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोदारा पुलिस के सामने हो गए। इसी दौरान लाठीचार्ज में हरि का सिर फूट गया। खून निकलने लगा तो दौड़ कर कृष्ण गोदारा भी उनके पास पहुंचे। पुलिस ने कृष्ण पर भी लाठी बरसाई, जिससे वह भी घायल हो गए।

पांच दिन में दूसरी बार लाठीचार्ज

देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा के भाजपा सरकार ने एक सप्ताह में दूसरी बार लाठीचार्ज करके साबित कर दिया है कि लोकसभा चुनाव हारने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एनएसयूआई के साथ कंघे से कंघा मिलाकर सरकार का विरोध करेगी। 15 मार्च को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे। तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया था जिसमें देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा और शहर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को गंभीर चोट आई थी।

यह खबर भी पढ़ें:-‘जो राम का नहीं, वो कोई काम का नहीं…’ वैभव गहलोत के करीबी मुरारी छोड़ेंगे हाथ का साथ

.