होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Koffee With Karan 8: अनन्या पांडे संग डेटिंग पर आदित्य कपूर ने तोड़ी चुप्पी, करण जौहर को दिया धुमा के जवाब, सबको चौंकाया

करण जौहर का मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, इस हफ्ते अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर कई सीक्रेट्स का खुलासा करते नजर आएंगे।
02:59 PM Dec 11, 2023 IST | BHUP SINGH

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के हफ्ते आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर मेहमान बनकर पहुंचे। इस हफ्ते डिज्नी हॉट स्टार पर करण जौहर आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर से उनके सीक्रेट्स पूछते दिखेंगे। शो का प्रोमो भी आउट हो गया है, जिससे साफ है कि इस एपिसोड में भ कई बड़े राज से पर्दा उठने वाला है।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सोमवार को नए एपिसोड की झलक शेयर की है। सामने आए प्रोमो में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण जौहर सीधे-सीधे आदित्य से अनन्या पांडे से जुड़ा वो सवाल करते हैं, जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। हालांकि, करण जौहर के सवाल को आदित्य रॉय घुमा कर जवाब देते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-ब्रेकअप के बाद भी कार्तिक आर्यन संग इश्क फरमाएंगी सारा अली खान

मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछिए

करण जौहर पूछते हैं अफवाह है कि आप अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं? इस पर आदित्य रॉय कपूर कहते हैं, 'मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछिए तो मैं आपको कोई झूठ भी नहीं बोलूंगा।' यानी आदित्य ने डेटिंग की खबरों पर हां नहीं किया और साफ-साफ मना भी नहीं किया। क्योंकि वो इस सीक्रेट का जवाब नहीं देना चाहता है।

अर्जुन कपूर ने भी अपने जवाब से सभी को चौंकाया

करण जौहर के शो में अर्जुन कपूर ने भी अपने जवाब से सभी को चौंका दिया। करण जौहर ने पूछा कि अगर आप लिफ्ट में अनन्या पांडे या श्रद्धा कपूर के साथ फंस जाएंगे तो क्या करेंगे? इस पर अर्जुन कपूर ने कह, 'आशिकी तो जरूर करता मैं, अब किसके साथ वो नहीं पता।' अर्जुन के इस सवाल पर आदित्य रॉय कपूर ने हैरानी जताते हुए कहा कि अर्जुन कहते हैं 'जस्ट जोकिंग (बस मजाक कर रहा हूं)।'

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के इश्के के चर्चे आम हैं। दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। यही नहीं दोनों ही सितारे वेकेशन पर भी साथ में दिखाई दिए थे। कई मौके पर एक साथ दिखने के बाद भी दोनों ने भी अपने रिलेशनिशप को कंफर्म नहीं किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘Animal’ ने ‘दंगल’ को चढ़ाई धूल, 10वें दिन ताबड़तोड़ कमाई कर कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

Next Article