For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Kirti Kulhari ने कटवाए अपने घने लंबे बाल, नए लुक देखकर उड़े फैंस के होश

07:01 PM May 08, 2023 IST | Mukesh Kumar
kirti kulhari ने कटवाए अपने घने लंबे बाल  नए लुक देखकर उड़े फैंस के होश

Kirti Kulhari New Hair Style : बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने अपने घने लंबे बालों को कटवा कर सभी को चौका दिया है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने यह भूमिका के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए किया है और वह सशक्त महसूस करती हैं। कीर्ति कुल्हारी ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक में एक वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-क्या Rakhi Sawant को फिर हुआ प्यार? दुबई की सड़कों पर अपने हबीबी संग आई नजर

इस वजह से कीर्ति कुल्हारी ने कटवाए बाल

कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, नई शुरूआत। मैंने अपना हेयर स्टाइल चेंज करने का फैसला एक महीने पहले ही किया और अब मैं इसे कर चुकी हूं। मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करती हूं जहां एक्ट्रेस होने के अपने प्रतिबंध और सीमाएं हैं। मैं 15 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं। मेरे पास वह सब करने का वक्त नहीं है, जो मैं करना चाहती हूं और हर बार मैंने कुछ ऐसा किया है जो आदर्श नहीं है, मैंने सशक्त महसूस किया है और इससे कम कुछ भी नहीं है।

मेरे छोटे बाल किसी रोल के लिए नहीं : कीर्ति कुल्हारी

कीर्ति कुल्हारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मेरे छोटे बाल किसी रोल के लिए नहीं है। कीर्ति कुल्हारी ने कहा, धन्यवाद अवनी हमेशा मेरे पार्टनर इन क्राइम बनने के लिए, ओनली लव फॉर यू, अभिनेत्री ने जैसे ही वीडियो शेयर किया तो फैंस की कमेंट बॉक्स में बाढ़ आ गई।

.