For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Holi में अपने पालतू जानवरों को रखे सेफ, अपनाएं ये टिप्स

12:29 PM Mar 06, 2023 IST | Prasidhi
holi में अपने पालतू जानवरों को रखे सेफ  अपनाएं ये टिप्स

होली एक ऐसा त्यौहार है जिसे भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी बनाया जाता है। होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है, इस दिन लोग एक दूरसे को गुलाल लगाने के साथ-साथ खूब पकवान भी खाते हैं। ये त्यौहार भले ही हमारे लिए मौज-मस्ती से भरा हो लेकिन हमारे प्यारे पालतू जानवरों के लिए खतरे का समय भी हो सकता है। जानवर होली में इस्तेमाल होने वाले रंगों और रसायनों के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं, और वे तेज शोर और बड़ी भीड़ से भी आसानी से डर सकते हैं। इस होली आपके पालतू जानवरों की सुरक्षा के लिए हम लेकर आए हैं कुछ टिप्स।

Advertisement

जानवरों को रखें अंदर

होली वाले दिन अपने पालतुओं को घर में सेफ रखे। इस तरह से उन्हें तेज शोर और बड़ी भीड़ से दूर रहने में मदद मिलेगी। यदि आप अपने पालतू को बाहर ले जाना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि, उनके गले पर पट्टा लगा हो और आपका ध्यान उन पर रह।

मौसम पर रखे नजर

कई बार होली के आस पास मौसम बदलने लगता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि, मौसम गर्म होने वाला है तो अपने पेट के लिए पानी और छाया का प्रोपर ख्याल रखें। होली साल का एक मजेदार और उत्सव का समय होता है, लेकिन अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है।

दें एक सेफ जगह

यदि आप होली पार्टी अपने घर पर कर रहे हैं तो, याद रखे कि अपने पालतु जानवर को एक सेफ रूम यो कोना दें। जहां गानों की आवाज या रंग न जा पाए। अपने पालतू जानवरों के लिए भरपूर भोजन, पानी और बिस्तर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि वे आरामदायक और सुरक्षित रह सकें।

गुलाल से करें बचाव

होली का रंग हमारे लिए भले मजेदार हो लेकिन जानवरों के लिए उतना ही घातक साबित हो सकता है। इन रंगों में जनवरों के हिसाब से जहरीले रसायन मिले होते हैं। अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए, इन पाउडरों को उनके आस-पास या उन क्षेत्रों में उपयोग करने से बचें जहां वे उन तक पहुंच सकते हैं।

.