For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

दोस्त का पत्नी से था अफेयर, गुस्साए पति ने पहले गला काटा...फिर पी गया खून

03:50 PM Jun 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal
दोस्त का पत्नी से था अफेयर  गुस्साए पति ने पहले गला काटा   फिर पी गया खून

बेंगलुरु। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला काट दिया। इसके बाद उसके गर्दन से निकले खून को पी गया। वारदात के दौरान वहां खड़ा उसका दोस्त घटना का वीडियो बनाता रहा। यह घटना 19 जून की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय और घायल व्यक्ति की पहचान मारेश के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विजय ने बताया कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इसलिए उसने अपने दोस्त मारेश पर हमला किया।

खून पीते हुए का दोस्त बनाता रहा वीडियो...

पत्नी के साथ अवैध संबंधों का संदेह होने के बाद विजय ने मारेश की हत्या करने का प्लान बनाया। 19 जून को विजय अपने साथी जॉन के साथ मारेश को पार्टी करने के बहाने एक जंगल में ले गया। मारेश जब तक कुछ समझ पाता विजय ने पीछे से आकर उस पर धारदार हथियार से गला काट दिया। उसके बाद गले से निकले खून को पी गया। वहीं वारदात के समय पास खड़ा उसका दोस्त अपने मोबाइल में उसका वीडियो रिकॉर्ड करता रहा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा…

हमले में बुरी तरह से घायल मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई। वहीं मारेश की शिकायत के बाद पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हमले में घायल मारेश और विजय आसपास में ही रहते है। दोनों पहले से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे।

.