For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Joshimath Sinking: दरकते जोशीमठ में शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी, देखें वीडियो…

जोशीमठ में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई हैं। सीजन की पहली बर्फबारी के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आ रही है।
04:51 PM Jan 20, 2023 IST | ISHIKA JAIN
joshimath sinking  दरकते जोशीमठ में शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी  देखें वीडियो…

जोशीमठ। जोशीमठ में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई हैं। बीती रात यहां पहले जमकर बारिश हुई। वहीं उसके बाद से बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। सीजन की पहली बर्फबारी के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आ रही है। जिनमें बेहद खूबसूरत नज़ारे आप देख सकते हैं। लेकिन सीजन की यह पहली बर्फबारी इस बार जोशीमठ के लोगों के लिए खुशियां नहीं बल्कि खतरे का न्यौता लेकर आई हैं। इन दिनों भू-धंसाव के चलते जोशीमठ के जो हालात बने हुए हैं, उनसे तो सभी वाकिफ हैं। ऐसे में अब यह बर्फबारी बड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं। आशंका जताई जा रही हैं कि बर्फबारी के चलते अब क्षेत्र के हालात और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

Advertisement

बीती रात से ही लगातार जारी है बर्फबारी

उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में गुरूवार देर रात से ही बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी। जो अभी तक जारी है। वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी के साथ राज्य में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

जोशीमठ में शुक्रवार सुबह से पहले बारिश और फिर बर्फबारी शुरू हो गई। जिसके चलते अब राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कर्मियों के साथ ही आपदा पीड़ितों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, औली, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ कस्तूरी मृग अभयारण्य का अधिकतर इलाका बर्फ से ढक गया है।

Joshimath Sinking: लगातार धंसती जा रही है जमीन

गौरतलब है कि जोशीमठ भू धंसाव के चलते इन दिनों एक बड़ी समस्या का सामना कर रहा है। जोशीमठ में जमीन धीरे-धीरे नीचे धंसती जा रही हैं। वहीं दरार वाले मकानों की संख्या रविवार को बढ़कर 826 हो गई है। जबकि असुरक्षित क्षेत्र में आने वाले भवनों की संख्या भी बढ़कर अब 165 हो गई है। लोगों को लगातार सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। अभी तक कुल 233 परिवारों के 798 व्यक्तियों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। वहीं मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

.