For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'राहुल की यात्रा ने पहले 3 राज्य गवाएं…अब 3 पार्टियों ने इंडी गठबंधन से बनाई दूरी' BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज

बीजेपी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में आज प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
02:50 PM Jan 27, 2024 IST | Anil Prajapat
 राहुल की यात्रा ने पहले 3 राज्य गवाएं…अब 3 पार्टियों ने इंडी गठबंधन से बनाई दूरी  bjp ने कांग्रेस पर कसा तंज

Sudhanshu Trivedi attacks Congress : जयपुर। बीजेपी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में आज प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिरकत करने पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा ने पहले 3 राज्य गंवा दिए और अब दोबारा यात्रा पर निकले तो इंडिया गठबंधन से तृणमूल कांग्रेस, आप और बसपा ने दूरी बना ली।

Advertisement

बीजेपी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पिछले बार राहुल गांधी जब भारत जोड़ो यात्रा पर निकले थे तो देश के तीन हिंदी राज्यों से कांग्रेस की सरकार चली गई। अब उन्होंने फिर से अपनी यात्रा शुरू की है तो इंडिया गठबंधन से तृणमूल कांग्रेस, आप और बसपा ने दूरी बना ली। तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी पंजाब और बसपा उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की स्थिति कुछ-कुछ ऐसी है कि देखी जमाने की यारी बिछड़े सभी बारी-बारी।

देश में दो गठबंधन, एक जांचा-परखा और दूसरा भ्रम का...

इंडी गंठबंधन पर निशाना साधते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नकारात्मक आधार के ऊपर बने गठबंधनों का भविष्य होता नहीं है। आज देश की जनता के सामने दो स्पष्ट अल्टरनेटिव है। यानी आज देश में दो गठबंधन है। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए का जांचा-परखा मजबूत गठबंधन है। दूसरी तरफ अज्ञात नेतृत्व में अंतर्विरोध से घिरा भ्रम का गठबंधन है।

सीपी जोशी ने इंडिया गठबंधन को बताया बेमेल

वहीं, बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि इंडिया गठबंधन तो ऐसा गठबंधन है जो बेमेल है। जो कभी एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखे सकते हैं। यह मजबूरी का गठबंधन है। साथ उन्होंने पूछा कि इन लोगों को ये बताना चाहिए कि किस बात का गठबंधन है और एजेंडा भी बताना चाहिए। बिहार में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर सीपी जोशी ने कहा कि बिहार में उठापटक आज से नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही है। यह उठापटक कहां तक जाती है। इसका इंतजार करना पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस समारोह में नशे में धुत मिला प्रिंसिपल…MLA ने बुलाई पुलिस, शिक्षा विभाग ने भी लिया एक्शन

.