होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jaipur: बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का निधन, ऐसा रहा मीणा का 20 साल लंबा राजनीति सफर

राजस्थान से भाजपा के तीन बार आदिवासी विधायक रहे अमृतलाल मीना का निधन हो गया है। उदयपुर जिले की सलूम्बर विधानसभा सीट से विधायक अमृतलाल मीना 65 साल के थे।
12:28 PM Aug 08, 2024 IST | Kunal Bhatnagar

जयपुर: राजस्थान से भाजपा के तीन बार आदिवासी विधायक रहे अमृतलाल मीना का निधन हो गया है। उदयपुर जिले की सलूम्बर विधानसभा सीट से विधायक अमृतलाल मीना 65 साल के थे। जानकारी के अनुसार मीना का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। बुधवार रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमृतलाल के निधन पर दुख जताया है।

20 साल लंबा रहा राजनीति सफर

अमृतलाल मीना का जन्म 1959 में सलूम्बर के लालपुरिया गांव में हुआ था। उनका राजनीतिक सफर करीब 20 साल लंबा रहा। मीना ने वर्ष 2004 में पंचायत समिति सदस्य के रूप में अपना सफर शुरू किया था। वे वर्ष 2007 से 2010 तक जिला परिषद उदयपुर के सदस्य भी रहे। वर्ष 2010 में वे पंचायत समिति सराड़ा में विपक्ष के नेता बने।

पहली में पहली बार विधानसभा में जगह बनाई

2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मीना को सलूम्बर से टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस की बसंती देवी मीना को हराकर पहली बार विधानसभा में जगह बनाई। 2018 और 2023 में भी उन्होंने जीत दर्ज की। दोनों बार उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रघुवीर सिंह मीना को हराया। सलूंबर में अमृतलाल ने पिछले तीन विधानसभा चुनावों में जीत के साथ कांग्रेस को हराने की हैट्रिक बनाई।

लोगों को हमेशा शिक्षा का मार्ग अपनाने के लिए जागृत किया

अमृतलाल ने हमेशा समाज के लोगों को विकास के लिए शिक्षा का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। वे समाज के निचले तबके और मुख्यधारा से वंचित लोगों में शिक्षा को विशेष महत्व देते थे। उनका मानना ​​था कि अगर परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाना है तो बच्चों को स्कूल भेजना होगा। अमृतलाल खुद 40 की उम्र पार करने के बाद भी स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे थे। 1992 में उन्होंने समाजशास्त्र और 2000 में राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री यानी एमए की डिग्री हासिल की।

Next Article