For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का देर रात निधन, पीएम मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विश्व प्रसिद्ध जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का शनिवार देर रात निधन हो गया। जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि में अंतिम सांस ली।
11:49 AM Feb 18, 2024 IST | Kunal Bhatnagar
जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का देर रात निधन  पीएम मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विश्व प्रसिद्ध जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का शनिवार देर रात निधन हो गया। जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज कुछ दिनों से बीमार थे। उन्होंने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि में अंतिम सांस ली। रात करीब ढाई बजे महाराज जी का निधन हो गया। जैन समाज के प्रमुख धार्मिक गुरुओं में से एक आचार्य विद्यासागर जी महाराज थे।

Advertisement

पंचतत्व में विलीन होंगे आज

कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोंगरगढ़ पहुंचे थे और जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज से मुलाकात की थी, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि पर्वत पर अपना शरीर त्याग दिया है। वहीं, आज रविवार को दोपहर करीब 1 बजे उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहेंगे।

पीएम मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य श्री की समाधि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने अपनी ट्वीटर (X) पोस्ट में लिखा- मेरे विचार और प्रार्थनाएं आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के अनगिनत भक्तों के साथ हैं. आने वाली पीढ़ियां उन्हें समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद रखेंगी। विशेषकर लोगों में आध्यात्मिक जागृति के उनके प्रयासों, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए उनके अमूल्य योगदान के लिए याद रखेंगी। मुझे वर्षों तक उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। मैं पिछले साल के अंत में डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर की अपनी यात्रा को कभी नहीं भूल सकता। उस समय मैंने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के साथ समय बिताया था और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया था।

.