होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Italian Girl Molested In Train : चलती ट्रेन में विदेशी महिला से छेड़छाड़, पीड़िता ने टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

12:44 PM Apr 07, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जोधपुर। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का सिलसिला कम होना ना ही नहीं ले रहा है। वहीं अब ट्रेनों में भी महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ताजा मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया है। यहां पर इटली की एक महिला से बदसलूकी और छेड़छाड़ की गई। महिला का आरोप है कि ट्रेन अटेंडेंट ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

पीड़िता के साथ आए लोगों ने मामले की शिकायत ट्वीट के जरिए रेलमंत्री से की। जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपी कोच अटेंडेंट को फलोदी में ट्रेन को रोककर अटेंडेंट को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15014 रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में इटली की एक महिला जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के कोच अटेंडेंट ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने लगा।

घटना से आहत होकर महिला ने अपने बचाव में खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी टॉयलेट का गेट खोलने का प्रयास करता रहा। इसके बाद महिला ने अपने साथ वाले कोच में सवार अपने जानकार को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के साथियों ने मामले की जानकारी ट्विटर के जरिए रेलमंत्री को दी। महिला से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने फलोदी में ट्रेन रोककर अटेंडेंट को शांति भंग करने के आरोप में आरोपी को धर दबोचा। यहां से आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

जीआरपी थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि इटली की महिला रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से जैसलमेर जा रही थी। एसी कोच में उसे अटेंडेंट के अभद्रता की। महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। आरोपी नैनीताल निवासी श्रीबंगाली गुप्ता कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पाबंद कर जमानत पर छोड़ दिया गया है।

Next Article