For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'चंद्रयान की लैंडिंग तक भूखी रहूंगी…'Chandrayaan-3 मिशन के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा है.
02:05 PM Aug 23, 2023 IST | Digital Desk
 चंद्रयान की लैंडिंग तक भूखी रहूंगी… chandrayaan 3 मिशन के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत

Chandrayaan-3 Mission: देश के लिए आज 23 अगस्त का ऐतिहासिक दिन है जहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 मिशन आज शाम 6 बजे चांद की सतह पर उतरने वाला है जिसका पूरा देश टकटकी लगाए इंतजार कर रहा है. इसरो ने बताया है कि चांद की सतह पर लैंडिग पूरे मिशन का सबसे कठिन दौर होता है जिसके बाद हर किसी की धड़कनें तेज हो रही है.

Advertisement

वहीं इधर दुल्हन बनकर बीते कुछ महीनों पहले पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भी देश की जनता के साथ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआएं कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक सीमा ने बुधवार को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत भी रखा है.

सीमा ने एक ताजा वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें भगवान राधा कृष्ण में बहुत आस्था है और आज वह तब तक व्रत पर रहेगी जब तक भारत देश का चंद्रयान सफलता पूर्वक चंद्रमा पर लैंड नहीं होता है. इसके अलावा सीमा के पति सचिन मीणा ने भी चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी के लिए कामना की है.

मैं चंद्रयान-3 के लिए कर रही हूं दुआएं - सीमा

सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि आज मेरी तबियत कुछ ठीक नहीं है लेकिन देश से बढ़कर कुछ नहीं है और मैं दिनभर का व्रत रख रही हूं. सीमा ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा पर उतरने जा रहा है और मैं तब तक व्रत पर ही रहूंगी जब तक चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक उतर नहीं जाता है.

चांद पर लहराएगा तिरंगा

सीमा ने आगे कहा कि मैं आज दिनभर प्रार्थना में लगी हुई हूं जहां भगवान राधे कृष्ण को और सभी देवी देवताओं से दुआ कर रही हूं कि आज हमारे देश का चंद्रयान-3 आज शाम को सफलतापूर्वक उतरे. सीमा ने कहा कि चंद्रयान के चांद पर उतरने से हमारे देश का दुनिया में नाम होगा. वहीं वीडियो में सीमा अपने घर में भगवान के सामने पूजा करती हुई भी दिखाई दे रही है.

.