For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अनुष्का और विराट दोबारा बनेंगे मम्मी-पापा, नन्हें मेहमान के स्वागत में जुटा है कपल

Anushka Sharma Pregnancy News: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं।
03:12 PM Sep 30, 2023 IST | BHUP SINGH
अनुष्का और विराट दोबारा बनेंगे मम्मी पापा  नन्हें मेहमान के स्वागत में जुटा है कपल

Anushka Sharma Pregnancy News: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। वह पिछले काफी से पब्लिक इवेंट और पार्टियों से दूर हैं। पैपराजी को भी फोटो ना क्लिक करने की रिक्वेस्ट करती हैं। पिछले दिनों अनुष्का और विराट कोहली को मुंबई में एक मैटरिनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट में अनुष्का की प्रेग्नेंसी का एक महीने पहले से ही दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का की रिपोर्ट सच हो सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अनुष्का दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-ईशा गुप्ता का खुलासा, दो बार मांगी अस्मत…मना किया तो फिल्म से किया आउट, आउटडोर शूटिंग पर खुद को

रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का के करीबी सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तरह दूसरी प्रेग्नेंसी का भी बहुत जल्द अनाउंस करेंगी। सूत्र में दावा किया गया है कि अनुष्का प्रेग्नेंसी की वजह से ही लोगों से और लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए है।

मैटरनिटी क्लिनिक के बाद स्पॉट हुई थी अनुष्का

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी की वजह से पति विराट कोहली के क्रिकेट टूर पर भी नहीं जा रही हैं। अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबरें, उस वक्त सामने आई जब उन्हें मुंबई में एक मैटरिनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था। उन्होंने पैपराजी से रिक्वेस्ट की फोटो नहीं लें।

यह खबर भी पढ़ें:-‘अब ये मुझसे नहीं होगा…’ Shehnaaz Gill ने बॉलीवुड को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, बोलीं-‘इससे

अनुष्का-विराट जल्द करेंगे अनाउंस

पैपराजी के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने वादा किया है कि वह जल्द ही इसका ऐलान करेंगे। रेडिट पर काफी समय से अनुष्का की प्रेग्नेंसी की अफवाहें चल रही हैं। पहली बार अगस्त में अनुष्का की प्रेग्नेंसी के बारे में चर्चा शुरू हुई थी। फैंस और फॉलोवर्स ने उनकी प्राइवेसी को बनाए रखा है।

.