For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

स्मार्ट सिटी में इंदौर फिर बना सरताज, MP बेस्ट स्टेट…राजस्थान व UP तीसरे नंबर पर, जयपुर को अवार्ड नहीं

इंदौर ने एक बार फिर शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ 'राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार' जीता, उसके बाद सूरत और आगरा का स्थान रहा।
07:46 AM Aug 26, 2023 IST | Anil Prajapat
स्मार्ट सिटी में इंदौर फिर बना सरताज  mp बेस्ट स्टेट…राजस्थान व up तीसरे नंबर पर  जयपुर को अवार्ड नहीं
National Smart City Award Indore

National Smart City Awards : नई दिल्ली। इंदौर ने एक बार फिर शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ 'राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार' जीता, उसके बाद सूरत और आगरा का स्थान रहा। केंद्र सरकार ने 2022 के लिए इंडिया स्मार्ट सिटी पुरस्कार की शुक्रवार को घोषणा की। मध्य प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ ‘राज्य पुरस्कार’ जीता है, जबकि तमिलनाडु ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

राजस्थान और उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि, राजधानी जयपुर को किसी श्रेणी में अवार्ड नहीं मिला। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश श्रेणी में चंडीगढ़ को नंबर एक स्थान मिला है। पिछले साल अक्टूबर में इंदौर को लगातार छठी बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया था।

भारत सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड्स-2022 के परिणामों की घोषणा स्मार्ट सिटी मिशन आवास और शहरी मामलात मंत्रालय के संयुक्त सचिव व मिशन डायरेक्टर ने वीडियो कांफ्नरे्स के माध्यम से की। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेताओं की घोषणा की गई, पुरस्कार 27 सितंबर को इंदौर में एक समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा दिए जाएंगे।

नार्थ जोन में उदयपुर अव्वल

दुनिया भर के पर्यटकों की पहली पसंद बनी झीलों की नगरी उदयपुर का इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड में भी दबदबा रहा। स्मार्टसिटी कॉनटेस्ट में उदयपुर नार्थ जोन में अव्वल रहा और अलग-अलग श्रेणी में कुल तीन अवॉर्ड जीते। वहीं राजस्थान को भी स्टेट अवार्ड में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। हालांकि राजधानी जयपुर को कोई स्थान नहीं मिला। राष्ट्रीय स्तर पर नार्थ जोन कैटेगरी में उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्मार्ट सिटी ऐप के लिए गवर्नेंस प्रोजेक्ट में उदयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला। पार्टनर अवॉर्ड में इंफ्रास्ट्रक्चर कैटेगरी में एल एंड टी को उदयपुर स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के लिए पहला स्थान मिला।

ये खबर भी पढ़ें:-‘BJP दे रही जनता को धोखा’ शेखावत के बयान पर गहलोत का पलटवार, ERCP पर फिर गरमाई सियासत

.