होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बुर्ज खलीफा पर छाया भारत का झंडा, पाकिस्तान की हुई फजीहत

जहां मंगवार 15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इधर बुर्ज खलीफा पर भारत का झंडा लहराया है।
11:29 AM Aug 15, 2023 IST | Digital Desk

जयपुर। 15 अगस्त मंगवार को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इधर बुर्ज खलीफा पर भारत का झंडा डिस्प्ले किया गया। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग बुर्ज खलीफा पर मौजूद रहे। इधर 14 अगस्त को पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, लेकिन अफसोस इस दिन पाकिस्तान की अंतराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत हो गई।

पाकिस्तान की इंटरनेशनल फजीहत

दरअसल, 14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी के चलते दुबई के बुर्ज खलीफा पर बड़ी संख्या में लोग आए, लेकिन पाकिस्तान का झंडा बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले नहीं किया। जिसके चलते वहां मौजूद पाकिस्तानियों ने हंगामा करते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा डिस्प्ले नहीं होने के बाद हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में पाकिस्तान लोग बुर्ज खलीफा के आस पास नजर आ रहे है। इस दौरान मौजूद पाकिस्तानियों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए जा रहे है।

भारत की शान बुर्ज खलीफा पर छाई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय झंडा रात 12 बजते ही बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले हुआ। यह बात दर्शाती है कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अच्छे संबध है, वहीं दूसरी और पाकिस्तान का झंडा बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले नहीं करके संयुक्त अरब अमीरात सख्त संदेश दिया है।

Next Article