For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

IND vs PAK ODI World Cup 2023 : 15 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

01:25 PM Jun 12, 2023 IST | Mukesh Kumar
ind vs pak odi world cup 2023   15 अक्टूबर को होगा भारत पाकिस्तान का महामुकाबला  जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

IND vs PAK ODI World Cup 2023 : अक्टूबर-नवबंर में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत के पास है। बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल ड्राफ्ट कर दिया है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जायेगा। 2019 की फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट का आगाज होगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में खेलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि यह दावे espn, cricinfo की रिपोर्ट में किए गए है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ेंं:- क्या बीसीसीआई ने किया Virat Kohli के साथ अन्याय? ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ने लगाई बोर्ड को फटकार

15 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप का महामुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जायेगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, यहां एक लाख से भी ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था है। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान को महामुकाबलों में गिना जाता है।

BCCI ने आईसीसी को भेजा शूड्यूल

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने ड्राफ्ट शेड्यूल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ शेयर किया है। इस ड्राफ्ट शेड्यूल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी देशों के पास फीडबैक के लिए भी भेजा जायेगा। इसके बाद 19 जून यानी अगले सप्ताह की शुरुआत में अंतिम शेड्यूल जारी होगा।

ड्राफ्ट शेड्यूल में सेमीफाइनल के लिए मैदानों की सूचना नहीं है। जो 15 अक्टूबर और 16 नवंबर को खेले जाने की आशंका है। जबकि फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भी अहमदाबाद में ही खेला जाएगा।

जानिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

(1) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई।
(2) भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली।
(3) भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद।
(4) भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे।
(5) भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला।
(6) भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ।
(7) भारत बनाम क्वालीफायर, 2 नवंबर, मुंबई।
(8) भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता।
(9) भारत बनाम क्वालीफायर, 11 नवंबर, बेंगलुरु।

.