For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भाजपा में रूठों को मनाने की कवायद! बंद कमरे में अरुण सिंह ने की नरपत सिंह राजवी से बातचीत

भाजपा की पहली लिस्ट में कई लोगों के टिकट कटे है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम नरपत सिंह राजवी का है। भाजपा ने विद्याधर नगर उनका टिकट काट दिया है।
02:25 PM Oct 11, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
भाजपा में रूठों को मनाने की कवायद  बंद कमरे में अरुण सिंह ने की नरपत सिंह राजवी से बातचीत

Rajasthan Assembly Election 2023: भाजपा की पहली लिस्ट में कई लोगों के टिकट कटे है। इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम नरपत सिंह राजवी का है। भाजपा ने विद्याधर नगर उनका टिकट काट दिया है। इस बीच बुधवार 11 अक्टूबर को एक सामाचार पत्र में प्रकाशित खबर के बाद बीजेपी में हलचल मच गई। क्योंकि टिकट कटने के बाद से अभी तक नरपत सिंह राजवी का कोई बयान नहीं आया था।

Advertisement

टिकट कटने से राजवी नाराज

समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट की माने तो विद्याधर नगर विधानसभा सीट से टिकट कटने से राजवी नाराज हैं। समाचार पत्र में खबर छपने के साथ ही बीजेपी आलाकमान सक्रिय हो गया है। इस बीच भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह डेमेज कंट्रोल के लिए राजवी के सरकारी आवास पहुंचे है।

दोनों के बीच करीब आधा घंटे बंद कमरे में बातचीत हुई है। जानकारों कि माने तो अरुण सिंह ने नरपत सिंह राजवी तक आलाकमान का मैसेज दिया है, राजवी को इस मामले पर चार-पांच दिन चुप रहने की सलाह दी है।

मीडिया से किया किनारा

नरपत सिंह राजवी के कार्यालय से एक प्रेस नोट जारी किया गया है इस नोट में लिखा है कि नरपत सिंह राजवी द्वारा किसी भी समाचार पत्र अथवा न्यूज चैनल को कोई वक्तव्य नहीं दिया गया है। 23 अक्टूबर, 2023 को श्रद्धेय भैरोंसिंह शेखावत के जन्म शताब्दी दिवस के सफल आयोजन हेतु बैठकें चल रही है। अतः जब भी मीडिया से बातचीत करनी होगी। सभी को सूचित कर दिया जाएगा।

विधायक नरपत सिंह राजवी के बयान से हलचल

समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट की माने तो दीया कुमारी को टिकट दिए जाने पर नरपत सिंह राजवी ने कहा था कि पता नहीं पार्टी क्यों उन लोगों पर मेहरबान? जिन्होंने मुगलों के आगे घुटने टेक दिए, भैंरो सिंह जी ने अपना जीवन भर पार्टी की सेवा की, पार्टी किस मुंह से उनका जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है? बता दें पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरो सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी हैं।

.