For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत

05:04 PM Feb 17, 2023 IST | Anil Prajapat
शादी समारोह से लौट रहे पति पत्नी की सड़क हादसे में मौत

अलवर। जिले में थानागाजी क्षेत्र के गांव द्वारापुर में बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थानागाजी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

Advertisement

जानकारी के अनुसार डेरा गांव निवासी हनुमान मीणा और उसकी पत्नी ज्योति विराट नगर शादी समारोह में गए हुए थे। गुरुवार रात दोनों शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव डेरा लौट रहे थे। तभी द्वारापुर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को दोनों के मौत होने की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया।

इधर, दूसरा हादसा नूह मेवात हरियाणा में हुआ। जहां बाइक लेकर आ रहे युवक को पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल है। निजाम नगर निवासी घायल कृष्ण कुमार बलाई ने बताया कि वह हरियाणा के सोहना में टेंट का काम करता है। वह सोहना से बाइक लेकर अपने गांव निजाम नगर आ रहा था, तभी नूह मेवात हरियाणा में पीछे से तेज गति में आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। घायल का अभी जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती है।

.