होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, रायगढ़ में बस खाई में गिरी, 13 की मौत 25 से ज्यादा घायल

12:22 PM Apr 15, 2023 IST | Sanjay Raiswal

रायगढ़। महाराष्ट्र में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस 700 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। यह हादसा पुणे-रायगढ़ सीमा पर सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग गोरेगांव के यात्री थे। सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में हताहत हुए लोग मुंबई के सायन एवं गोरेगांव इलाके और पड़ोसी पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे। बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे।

बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी। इसी दौरान, मुंबई-पुणे हाईवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास ही यह नियंत्रण खोकर सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Next Article