For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Holi Mahotsav 2023: 4 मार्च से शुरु होने जा रहा है पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन, आयेंगे देश विदेश से लोग

02:36 PM Feb 26, 2023 IST | Prasidhi
holi mahotsav 2023  4 मार्च से शुरु होने जा रहा है पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन  आयेंगे देश विदेश से लोग

Holi Mahotsav 2023: होली आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में कई लोगों ने तो होली की तैयारियां अभी से शुरु कर दी होगी। वहीं दूसरी ओर कई लोग इस त्यौहार का लुफ्त उठाने के लिए किसी बढ़िया जगह जाने का सोच रहे होंगे। इस साल होली 7 और 8 मार्च को है, इस त्यौहार को मनाने का सबका अपना रिवाज होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, भारत में एक ऐसा शहर भी है जहां विश्व स्तर के होली महोत्सव का आयोजन होता है। होली महोत्सव प्रतिवर्ष लगता है, जिसमें देश दुनिया के लोग शामिल होते हैं और भारतीय परंपरा व त्योहार का आनंद उठाते हैं। इस वर्ष चार दिन का होली महोत्सव लग रहा है। आईए जानते हैं कि, कहां मानाया जाता है होली का ये महोत्सव।

Advertisement

कहां होगा महोत्सव का आयोजन

हर साल होली के महोत्सव का आयोजन राजस्थान के पुष्कर में किया जाता है। पुष्कर एक ऐसा शहर है जहां कई तरह के उत्सव का आयोजन होता है। होली महोत्सव पुष्कर के लाबेला होली मंडल के तत्वाधान में वराह घाट चौक पर लगेगा।

Holi Mahotsav 2023: कब से होगा शुरु

इस साल अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन 4 मार्च से हो रहा है, जो कि 7 मार्च 2023 तक रहेगा। इन 4 चार दिनों में कई तरह के कार्यक्रम होगें जैसे कि, आयोजन, महाआरती, भजन संध्या का आनंद उठा सकेंगे। 4 मार्च को महाआर्ती के साथ इस आयोजन की शुरुआत होगी। वहीं 5 मार्च को कैमल और हाॅर्स शो, नगाड़ा वादन, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति का लुत्फ उठा सकते हैं। 6 मार्च को चंग, कच्ची घोड़ी, गैर नृत्य का मंचन और कई अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं आखिरी दिन 7 मार्च को गुलाल की होली और बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा।

कौन-कौन होगा शामिल

Holi Mahotsav 2023: इस उत्सव में हॉलीवुड और बॉलीवुड के कलाकार शामिल हो रहे हैं। संगीतकार हरीहरन, गायिका अनुराधा पौडवाल और अमित त्रिवेदी होली महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगे। वहीं पुष्कर में आप ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा सकते है।

.