होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दिल्ली में आज लग सकती है भजन कैबिनेट पर मुहर…ये हो सकते हैं मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे

प्रदेश के मंत्रिमंडल में नए चेहरों के साथ अनुभवी चेहरों का तालमेल दिखेगा। इसमें पहली बार निर्वाचित हुए विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है।
08:04 AM Dec 17, 2023 IST | Anil Prajapat
Bhajan Lal

Bhajan Lal cabinet : जयपुर। प्रदेश के मंत्रिमंडल में नए चेहरों के साथ अनुभवी चेहरों का तालमेल दिखेगा। इसमें पहली बार निर्वाचित हुए विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्रियों का चयन न केवल आलाकमान के निर्देश पर होगा बल्कि उसमें जाति, वर्ग व जिलों के संतुलन के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति की झलक भी दिखाई देगी।

वर्तमान भाजपा विधायकों के जातीय गणित को देखें तो इनमें राजपूत 17, जाट 12, ब्राह्मण 12, एससी के 23, एसटी के 16, गुर्जर 5, वैश्य 8, रावत 3, नागर व धाकड़ 3, कलवी व पटेल 3, बिश्नोई 2, सैनी 2, यादव 2, सिंधी 2, देवासी, राजपुरोहित, जट सिख 1-1, अन्य 2 मिलाकर कुल 115 विधायक हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसमें से भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री, दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री बनाए जा चुके हैं।

उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली जाएंगे। जहां वे केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर मंत्रियों के नाम तय कर सकते हैं। इसमें प्रथम चरण में 22 से 25 मंत्री बनाए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार किए जाने की संभावना है।

सीएम शर्मा आज जाएंगे दिल्ली  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली जाएंगे। पहले उनका भरतपुर एवं गोवर्धन जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन उसे स्थगित कर अब वे दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों में मुख्यमंत्री प्रदेश के नए मंत्रिमंडल गठन की चर्चा करेंगे।

CM व डिप्टी सीएम के पास रहेंगे अहम विभाग

सरकार के अहम विभाग मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को दिए जाएं गे। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पास गृह, वित्त, कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे। उप मुख्यमंत्री दीया कु मारी को यूडीएच या शिक्षा विभाग, प्रेमचंद बैरवा शिक्षा, परिवहन या सार्वजनिक निर्माण विभाग दिया जा सकता है।

ये हो सकते हैं मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे

पूर्वी राजस्थान के मीणा मतदाताओं को साधने के लिए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को मंत्री बनाया जा सकता है। उन्हें चिकित्सा या पंचायती राज विभाग दिया जा सकता है। दलित चेहरे के रूप में मदन दिलावर को आगे लाकर उन्हें समाज कल्याण विभाग दिया जा सकता है। सिद्धि कुमारी के रूप में नए चेहरे को मंत्री बनाकर उन्हें पर्यटन या महिला बाल विकास विभाग दिया जा सकता है। बालकनाथ को मंत्री बनाकर सहकारिता, पीएचईडी या वन एवं पर्यावरण विभाग दिया जा सकता है। दीप्ति किरण माहेश्वरी को खेल एवं युवा मामलात राज्यमंत्री बनाया जा सकता है।

इनके अलावा जोगेश्वर गर्ग, महंत प्रतापपुरी, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, कै लाश वर्मा, अजय सिंह किलक, श्रीचंद कृपलानी, झाबर सिंह खर्रा, भैराराम सियोल,संजय शर्मा, प्रतापसिंह सिंघवी, हीरालाल नागर, शत्रुघ्न गौतम के कड़ी,जवाहर सिंह बेडम, फू लसिंह मीणा,शैलेश सिंह, जितेंद्र गोठवाल खंडार, मंजू बाघमार,सुमित गोदारा, ताराचंद जैन, हंसराज पटेल, जेठानंद व्यास व हेमंत मीणा के नाम भी संभावित मंत्रियों के लिए चर्चा में है।

Next Article