होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ब्लॉकबस्टर गाना 'देसी देसी ना बोल्या कर…' देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन

02:34 PM Aug 22, 2023 IST | Kunal bhatnagar

जयपुर। हरियाणा के जाने-माने सिंगर राजू पंजाबी का निधन हो गया। सुबह तड़के अचानक राजू पंजाबी की तबीयत खराब हो गई और उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। सिंगर राजू ने मशहूर गाना 'देसी देसी ना बोल्या कर' गाया था।

सुबह करीब 4 बजे निधन

जानकारी के मुताबिक मशहूर सिंगर का मंगलवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर राजू पंजाबी को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिसार हरियाणा के उभरते सितारे राजू पंजाबी के अचानक निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है।

राजू पंजाबी का एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू पंजाबी का लंबे समय से हरियाणा के हिसार के एक निजी अस्पताल में पीलिया का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी सेहत में सुधार भी देखने को मिल रहा था। उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई और वे अपने घर चले गए, लेकिन अचानक फिर से तबीयत खराब होने के कारण 40 वर्षीय राजू पंजाबी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका निधन हो गया।

राजू पंजाबी ने गाए कई फेमस गाने

हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी ने कई फेमस गाने गाए। जिसके कारण उन्होने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। राजू पंजाबी का 'देसी देसी ना बोल्या कर', 'सॉलिड बॉडी', 'तू चीज लाजवाब' जैसे गाने इंडस्ट्री को दिए। राजू पंजाबी के इस तरह से अचानक निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री शोक की लहर है।

गांव रावतसर में होगा अंतिम संस्कार

प्रदीप बूरा और पूजा हुडा समेत हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने गायक के आकस्मिक निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान बताया। राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके गांव रावतसर में ही किया जाएगा।

सपना चौधरी के साथ भी किया काम

हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके देसी-देसी, सॉलिड बॉडी, तू चीज लाजवाब, सैडल जैसे गाने काफी मशहूर हैं। राजू पंजाबी ने हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस एक्स-कंटेस्टेंट के साथ कई सुपरहिट गाने दिए हैं। राजू पंजाबी का आखिरी गाना 'आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था' 12 अगस्त को रिलीज हुआ था।

Next Article