होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

धर्मेंद्र-शबाना से लेकर शाहरुख-कैटरीना तक, नॉ किसिंग सीन पॉलिसी तोड़ बेकाबू हुए स्टार्स, इन 8 KISS सीन ने मचा दिया बवाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में के वो 8 KISS सीन जिनके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं था। लेकिन स्टार्स ने ये KISS सीन फिल्माकर खूब बवाल काटा।
12:51 PM Jul 30, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई भी कर रही है। इसमें आलिया भट्‌ट और रणवीर सिंह के कई Kiss सीन्स हैं। लोगों के यह प्रेम कहानी काफी पसंद आ रही हैं। लेकिन इस बीच धर्मेंद्र और शबाना आजामी का Kiss सीन चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअचल, 84 साल के धर्मेंद्र ने खुद से 12 साल छोटी अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ Kiss सीन दिया है। दोनों का यह Kiss सीन काफी सुर्खियों में है। हालांकि, बॉलीवुड में ऐसा पहली नहीं बार नहीं इससे पहले भी कई ऐसे Kiss सीन देखने को मिले हैं जिनकी कभी किसी ने उम्मीद ही नहीं की थी।

धर्मेंद्र बोले-जबरदस्ती नहीं डाला गया सीन

शबाना आजमी के साथ अपने Kiss सीन को लेकर धर्मेंद्र ने कहा कि यह सीन जबरदस्ती नहीं डाला गया है, यह स्क्रिप्ट की डिमांड थी। जब मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई तो मैं इसे लेकर एक्साइटेड नहीं हुआ पर इससे करने पर राजी हो गया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में इस सीन की जरूरत थी इसलिए डाला गया है और रोमांस की कोई उम्र नहीं होती। उम्र महज एक संख्या होती है ओर इसकी परवाह किए बिना दो लोगों ने एक-दूसरे को लिपलॉक करके एक-दूसरे के प्रति प्यार दिखाना चाहिए। धर्मेंद्र और शबाना आजमी के इस किसिंग सीन ने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

शाहरुख खान - कैटरीना कैफ

यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ ने एक Kiss सीन साझा किया। यह अनिश्चित था। क्योंकि रोमांस किंग के नाम से पहजाने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने पहले कभी Kiss सीन नहीं दिया था। वह हमेशा नॉ Kiss सीन की पॉलिसी पर काम करते हैं।

शेफाली शाह - रोशन मैथ्यू Kiss Scene 'डार्लिंग्स'

किसी ने भी नहीं सोचा था कि अलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' में ऐसा सरप्राइज दिया जाएगा। सबसे पहले यह खुलासा हुआ कि रोशन मैथ्यू के किरदार को अलिया पर क्रश नहीं है, बल्कि उसकी मां, जिसे शेफाली ने निभाया है। इसके बाद जब एक युवा लड़का अपनी उम्र से काफी बड़ी महिला को Kiss करता है तो यह चौंकाने वाला था। किसी को लगा नहीं था कि अलिया भट्ट की 'डार्लिंग्स' में ऐसा सप्राइज देखने को मिलेगा।

अजय देवगन - एरिका कार

अभिनेता अजय देवगन को बॉलीवुड में करीब 3 दशक यानी 30 बरस हो गए हैं। लेकिन उन्होंने पहली बार अपनी फिल्म 'शिवाय' में ऐसा Kiss सीन दिया कि बॉलीवुड में बवाल मच गया। जबकि इस फिल्म को उन्होंने खुद डायरेक्ट किया था।

अजय देवगन - तब्बू

अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी बॉलीवुड में काफी फेमस है। इस जोड़ी को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इस बीच जोड़ी ने फिल्म 'दे दे प्यार दे' में एक ऐसा KISS सीन दिया था जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

आमिर खान - करिश्मा कपूर

आमिर खान और करिश्मा कपूर ने भी फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में एक लंबा KISS सीन दिया था। उस समय यह बॉलीवुड का सबसे चर्चित KISS में से एक रहा था। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था। क्योंकि आमिर खान नॉ किसिंग सीन पॉलिसी पर काम करते हैं।

काजोल इन 'द ट्रायल'

अभिनेत्री काजोल ने हाल ही ओटीटी प्लेफॉर्म पर स्ट्रीम हुई अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' में अपनी नो किसिंग सीन पॉलिसी को तोड़ दिया है। उन्होंने इस वेब सीरीज में एली खान और जिशु सेंगुप्ता से KISS सीन दिया है।

ऋतिक रोशन - ऐश्वर्या राय बच्चन

चलो मान लेते हैं, ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन का KISS फिल्म 'धूम 2' में बॉलीवुड में स्क्रीन पर सबसे बेहतरीन KISS सीनमें से एक रहा है। लेकिन किसी ने उम्मीद नहीं की थी क्योंकि ऐश्वर्या रॉय ने पहले कभी ऐसा नहीं किया था।

Next Article