होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

हे भगवान! 70 साल की दादी के साथ पोते ने की हैवानियत, दरिंदगी कर दांतों से नोंच डाला

12:50 PM Jun 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal

चूरू। राजस्थान में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। चूरू में युवक की इस हरकत को जानकर तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए हैं। किसी भी को भी यकीन नहीं हो रहा कि युवक ने यह घिनौना काम किया है। आरोप है कि यहां एक पोते ने अपनी 70 साल की दादी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। यह घटना चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील की है।

आरोपी की बुआ घर पहुंची तो वह उसे देखकर भाग गया। पीड़िता ने बेटे के साथ थाने पहुंचकर आरोपी पोते के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया कर रहे है।

रतनगढ़ तहसील के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने थाने में लिखित शिकायत दी। व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि 7 जून को उसके गांव में शादी थी। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए। इस दौरान उसकी 70 साल की मां घर पर अकेली थी। वृद्ध महिला को रात को घर में अकेला देखकर पोते की नियत खराब हो गई। वह देर रात करीब 1:30 बजे घर में घुसा और बुजुर्ग मां के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी युवक दुष्कर्म की हवस में इतना पगला गया कि उसने अपनी दादी को जगह-जगह से काट खाया। आरोपी के काटने से वृद्ध महिला के चेहरे और शरीर पर दांतों के निशान लग गए। आरोपी के काटने से पीड़िता दर्द से चिल्लाने लगी। इस दौरान पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बहन (महिला की बेटी) अंदर पहुंची तो आरोपी भतीजा मुकेश उर्फ टोडा राम उसे देखकर फरार हो गया।

शुक्रवार का बेटे ने पीड़ित मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी भतीजे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं, उसका मेडिकल भी करा लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Next Article