होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Jaipur : राज्यपाल कलराज मिश्र ने आठ विश्वविद्यालयों में कुलपति किए नियुक्त

10:38 PM Sep 29, 2022 IST | Jyoti sharma

Jaipur : राज्यपाल और कुलाधिपति कलराज मिश्र ने विभिन्न सर्च कमेटियों की सिफारिश पर राज्य सरकार के परामर्श से आदेश जारी कर नियुक्ति दे दी गई है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन सभी को तीन वर्ष  या 70 साल की आयु पूरी होने तक के लिए नियु्क्त किए गए हैं। इनमेंं डॉ. अभय कुमार व्यास को कृषि विश्वविद्यालय, कोटा, प्रो. बगदा राम चौधरी को कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर, डॉ. अरूण कुमार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर, प्रो. रामसेवक दुबे को जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।

वहीं डॉ. अजीत कुमार को महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर, प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर, प्रो. कैलाश सोढाणी को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा और डॉ. बलराज सिंह को श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर का कुलपति नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान के सियासी घमासान पर खेल मंत्री अशोक चांदना का बड़ा बयान, बोले- किसी का दोष नहीं दे सकते लेकिन…

Next Article