For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Ajmer Crime News : पुष्कर घूमने गई युवती से दरिंदगी, 4 युवकों ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर किया गैंगरेप

05:54 PM Mar 23, 2024 IST | Sanjay Raiswal
ajmer crime news   पुष्कर घूमने गई युवती से दरिंदगी  4 युवकों ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर किया गैंगरेप

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 4 आरोपियों ने बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर वह चिल्लाई तो गोली से मार देंगे। उसी दिन पीड़िता को बाइक पर दो लड़के जनाना हॉस्पिटल की तरफ ले गए। वहां भी एक लड़के ने रेप किया।

Advertisement

इसके बाद आरोपियों ने उसे रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़ कर फरार हो गए। पीड़िता ने अपने जीजा से संपर्क किया और घरवालों को घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता ने परिजनों के साथ क्रिश्चियन गंज थाने में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ रामचंद्र चौधरी मामले की जांच कर रहे है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने बताया कि एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती ने शिकायत में बताया कि वह अपने जीजा के साथ पुष्कर घाटी पर घूमने गई थी। इस बीच एक कार वहां आई। कार में 4 युवक बाहर आए और उसके जीजा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी बंदूक के नोक पर पीड़िता का अपहरण कर ले गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद पुष्कर घाटी की तरफ ले गए और एक खंडहर कमरे में शराब के नशे में उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर वह चिल्लाई तो गोली से मार देंगे। उसी दिन पीड़िता को बाइक पर दो लड़के जनाना हॉस्पिटल की तरफ ले गए। वहां भी एक लड़के ने रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपियों ने उसे रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़िता ने अपने जीजा से संपर्क किया और घरवालों को घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता ने धमकी से परेशान होकर जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। एसपी के निर्देश पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.