For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

23 महिलाओं को आंगनबाड़ी में नौकरी देने के नाम पर बुलाया...सभापति-आयुक्त ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

06:47 PM Feb 10, 2024 IST | Sanjay Raiswal
23 महिलाओं को आंगनबाड़ी में नौकरी देने के नाम पर बुलाया   सभापति आयुक्त ने दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

सिरोही। राजस्थान के सिरोही में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 23 महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया। यह आरोप नगर परिषद सिरोही के सभापति महेंद्र मेवाड़ा, आयुक्त महेंद्र चौधरी और इनके दोस्तों पर लगा है। आरोप है कि आंगनबाड़ी में नौकरी देने के नाम पर सिरोही की इन महिलाओं के साथ हैवानियत की गई है। इसमें से एक महिला अब सामने आई है और पाली थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisement

इसके बाद एक साथ 8 महिलाओं ने एक ही थाने में अलग-अलग मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी महिलाओं ने एक ही घटनास्थल पर एक ही जगह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिलाओं से रेप के बाद उनका अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद सभी पीड़िताअओं को ब्लैकमेल किया जाने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगे गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरोही डिप्टी पारस चौधरी पूरे मामले की जांच कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि पाली की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले वह आंगनबाड़ी नौकरी के लिए 23 औरतों के साथ सिरोही गई थी। वहां पर उसे नगर परिषद अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी मिले थे। उन्होंने उन सभी महिलाओं को अपने किसी परिचित के घर पर रुकवाया। वहीं पर खाने-पीने की व्यवस्था की थी। आरोप है कि महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी ने अपने अन्य दोस्तों-परिचितों के साथ मिलकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। खाना खाने के बाद सभी महिलाएं बेहोश हो गईं।

महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सभी महिलाओं के साथ रेप किया। साथ ही, अश्लील वीडियो भी बना लिए। महिलाएं जब होश में आईं तो उनके सिर में दर्द हो रहा था। महिलाओं ने सिर दर्द के बारे में महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी से पूछा। इसके बाद उन दोनों ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। उन्होंने सभी महिलाओं से कहा- हमने तुम सभी को धोखे से बुलाया था। तुम सभी (महिलाओं) से हमने (महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी) खूब मजे लिए। आरोपियों के साथ में इनके 10-15 दोस्त भी थे। सभी शराब के नशे में थे। सामने शराब की बोतलें रखी हुई थीं। जो उनकी बातें सुनकर जोर-जोर से हंस रहे थे।

आरोपियों ने ब्लैकमेल कर मांगे रुपए

महिला ने आरोप लगाया है कि महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी ने अपने 10-15 दोस्तों के साथ मिलकर सभी महिलाओं को नौकरी का झूठा झांसा देकर रेप किया है। उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाए हैं। अब उसी वीडियो को देखाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। 5 लाख रुपए की डिमांड भी की है। फिर से रेप करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

खाली स्टैंप पेपर पर कराए साइन

रिपोर्ट में बताया गया है ​कि महेंद्र मेवाड़ा ने नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से खाली कागजों और स्टैंप पेपर पर साइन कराए हैं। उन कागजातों पर अंगूठे के निशान भी लगवाए हैं। ये दस्तावेज महिलाओं के पास नहीं हैं।

पीड़िताओं ने पहले भी दी रिपोर्ट

महिलाओं ने शिकायत में बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले भी सभी पीड़िताओं ने सिरोही महिला थाने में रिपोर्ट दी थी। लेकिन, उस समय महिला थानाधिकारी ने रिपोर्ट को परिवाद में रखकर जांच की थी। जांच में एक भी महिला पुलिस को बयान देने के लिए सामने नहीं आई थी। जिसको लेकर महिला थाना पुलिस ने मामले को झूठा बताया था। इसके बाद यह पूरा मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। अब हाई कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अब फिर से मामले की जांच में जुटी है।

.