होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'Gadar 2 Trailer' का इंतजार खत्म, ट्रेलर देखने से पहले जान लें ये 5 अनजाने फैक्ट्स

अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर है, दरअसल, यह साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' का दूसरा पार्ट है।
03:04 PM Jul 26, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर है, दरअसल, यह साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' का दूसरा पार्ट है। फैंस पिछले 22 साल से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर सभी उत्साहित हैं। लेकिन ट्रेलर देखने से पहले फिल्म 'गदर 2' से जुड़े 5 बातें अवश्य जान लें। साल 2001 में आई फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में हिलाकर रख दिया था। एक भारतीय सिख तारा सिंह और एक पाकिस्तानी लड़की सकीना की लव स्टोरी को लोगों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म हर एक डायलॉग और गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं। वहीं अब इसके दूसरे पार्ट ने भी लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। मेकर्स को उम्मीद है कि पहले पार्ट की तरह ये दूसरा पार्ट भी ब्लॉकबस्टर साबित होगा और फिल्म लोगों के दिलों पर एक बार फिर छाप छोड़ देगी।

यह खबर भी पढ़ें:-कारगिल दिवस पर देखे ये फिल्में जो दिलाएंगी आपको वीरों की याद

'गदर' ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गदर एक ऐसी फिल्म थी जिसके नाम पर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। खबरों के मुताबिक, यह दुनिया की इकलौती ऐसी फिल्म है जिसके 10 करोड़ टिकट बिके थे। तब ये फिल्म महज 350 स्क्रीन पर रिलीज की गई थी।

सकीना नहीं बल्कि इस शख्स के लिए पाकिस्तान जाएंगे तारा सिंह

'गदर 1' में तारा सिंह अपने प्यार और पत्नी सकीना को वापस भारत लाने के लिए गए थे। लेकिन इस बार तारा सिंह सकीना के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे चरणजीत उर्फ जीते के लिए पाकिस्तान जाएंगे। खास बात यह है कि 2001 में उत्कर्ष शर्मा ने फिल्म में तारा सिंह के बेटै जीते का किरदार निभाया था। वो रियल में भी बड़े हो गए हैं और फिर से तारा के बेटे का रोल निभाएंगे। उत्कर्ष शर्मा इस बार एक सैनिक के रूप में नजर आएंगे।

बाप-बेटे के अटूट प्यार की कहानी

फिल्म की कहानी इस बार तारा सिंह और उनके बेटे चरणजीत के इर्द-गिर्द घूमेगी। बाप-बेटे का अटूट रिश्ता इस बार दिखाया जाएगा। फिल्म 1970 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह खबर भी पढ़ें:-शादी के 5 साल बाद गौतम और पंखुड़ी के घर गूंजी किलकारी, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

एक नहीं दो-दो विलेन से होगा सामना

'गदर 1' में दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी ने सकीना के पिता और एक विलेन की भूमिका निभाई थी। इस बार फिल्म में मनीष वाधवा निगेटिव रोल में होंगे। इसके अलावा रोहित चौधरी भी फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हैं। इस बार तारा सिंह फिल्म में इन दोनों दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे।

करोड़ों रुपए में बनी है 'गदर 2'

साल 2001 में बनी फिल्म 'गदर' उस समय 19 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। हालांकि, इस बार 'गदर 2' करीब 100 करोड़ रुपए में बनी है। फिल्म के लिए सनी देओल ने 5 करोड़ रुपए फीस ली है। वहीं, अमीषा पटेल ने 2 करोड़ रुपए लिए हैं।

Next Article