For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Ileana D Cruz से लेकर नीना गुप्ता तक, ये 5 एक्ट्रेस हुईं शादी से पहले प्रेग्नेंट

11:22 AM Apr 18, 2023 IST | Prasidhi
ileana d cruz से लेकर नीना गुप्ता तक  ये 5 एक्ट्रेस हुईं शादी से पहले प्रेग्नेंट

साउथ से हिन्दी सिनेमा तक का सफर तय करने वाली Ileana D’Cruz काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपनी लाइफ से हमेशा अपडेट रखती हैं। हाल ही में Ileana D’Cruz ने एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस शॉक हो गए हैं। दरअसल हाल ही में Ileana D’Cruz ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है। साथ ही बच्चें के पिता का नाम भी रिवील किया है।

Advertisement

अनाउंस की प्रेग्नेंसी

Ileana D’Cruz ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें एक बेबी रोमर की तस्वीर शेयर की है, इस पर लिखा हुआ है ‘एंड सो द एडवेंचर बिगिन्स’। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘कमिंग सून.मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।”

कैटरीना के भाई को डेट कर रही है Ileana D Cruz

Ileana D Cruz काफई समय तक एंड्रयू नीबोन के साथ थई। साथ ही उन्होंने उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करके ‘बेस्ट हबी’ का कैप्शन भी दिया था। हालांकि, किसी को ये बात नहीं पता थी कि वो सच में शादीशुदा हैं या नहीं। साल 2019 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद इलियाना को कई बार कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ देखा गया था। वहीं कॉफी विद करण सीजन 7 के एक एपिसोड में करण जौहर ने इनके रिश्ते को कंफर्म भी किया था।

लेकिन इलियाना पहली नहीं हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई हैं। ऐसी कई हसीनाएं हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी और उन्हें शादी करनी पड़ी।

आलिया भट्ट

आलिया ने कभी इस बात को नहीं कबूला कि वो शादी से पहले प्रग्नेंट थी। लेकिन शादी के महज 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था।

श्रीदेवी

श्रीदेवी ने खुलकर इस बात को माना था कि जब उनकी बोनी कपूर के साथ शादी हुई थी तब वो प्रेग्नेंट थी। ऐसा भी कहा जाता है कि वो शादी के समय 7 महीना प्रेग्नेंट थीं। क्योंकि शआदी के 2 महीने बाद ही उनकी बेटी जाह्नवी कपूर इस दुनिया में आ गई थीं।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी साल 2018 में हुई थी। लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया था। साथ नेहा ने इस बात को कबूला था कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हर विषय पर बेबाकी से बात की है। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले ही बड़ा किया है।

सारिका

कई ऐसे लोग हैं जो नहीं जानते कि साउथ की एक्ट्रेस सारिका शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। उनका अफेयर कमल हसन से था। अपनी बेटी, एक्ट्रेस श्रुति हसन को जन्म देने के लगभग दो साल बाद सारिका ने कमल हसन से शादी की।

.