For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

क्राइम पेट्रोल देख रची मर्डर की प्लानिंग…बॉयफ्रेंड के लिए सहेली को मारा, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

11:39 AM Feb 06, 2024 IST | Sanjay Raiswal
क्राइम पेट्रोल देख रची मर्डर की प्लानिंग…बॉयफ्रेंड के लिए सहेली को मारा  पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपनी ही सहेली की हत्या कर दी। इसके बाद उसे अपने कपड़े पहनाकर लाश को गांव के पास ही कुएं में डाल दिया। बॉडी पहचान में न आए इसके लिए उसने चाकू से सहेली के चेहरे पर कई वार किए।

Advertisement

लड़की यह चाहती थी कि उसके परिजनों को लगे कि वह मर गई है। इसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ सुकून से रहती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुएं से शव बरामद हुआ और उसकी पहचान हो गई। पुलिस ने जब मामले की जांच की और आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रेमी जोड़ों ने क्राइम पेट्रोल देखकर यह प्लानिंग की थी। यह घटना बांसवाड़ा के सल्लोपाट इलाके की है।

क्या है मामला

बांसवाड़ा एएसपी कानसिंह भाटी ने बताया एक फरवरी को पायल (काल्पनिक नाम) की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मां ने शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी पायल 10वीं क्लास में पढ़ती है। 1 फरवरी को शाम को 4 बजे स्कूल से घर आई और रात को 9 बजे दादी के घर पढ़ने जा रही हूं ऐसा कहकर निकली थी। उसके बाद वापस घर नहीं आई। छानबीन शुरू हुई तो अगले दिन यानी 2 फरवरी को दोपहर में उसका शव एक कुएं में पड़ा मिला। चेहरे पर गहरे घाव थे। कलाई भी काटी गई थी। पायल ने जो कपड़े पहने थे वो उसके नहीं बल्कि उसके साथ पढ़ने वाली सहेली काजल (काल्पनिक नाम) के थे।

मृतका की सहेली को गुजरात से पकड़ा

पुलिस ने मृतका को आधार बनाकर मामले की जांच शुरू की। मुखबिर और साइबर टीम की मदद से तलाश शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि पायल की सहेली काजल का गांव के ही एक लड़के विवके (काल्पनिक नाम) से अफेयर था। उससे वो शादी करना चाहती है। साइबर टीम की मदद से मालूम चला कि काजल अपने प्रेमी विवेक के साथ गुजरात के गांधीनगर में है। पुलिस की टीम गांधीनगर पहुंची तो दोनों नाबालिग वहां से भाग निकले। पुलिस टीम ने पूरे इलाके में तलाशी शुरू करी। करीब 30 किलोमीटर दूरी पर दोनों नाबालिगों को बस से डिटेन कर लिया।

ऐसे बनाया हत्या का प्लान

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने लड़की की हत्या करने की वारदात करना कबूल की। पायल ने बताया कि वह और काजल अच्छी दोस्त थे और दोनों साथ स्कूल जाते थे। काजल की हत्या के विवेक और पायल ने पहले से प्लानिंग कर रखी थी। पायल ने प्लानिंग के तहत काजल को मिलने के बुलाया। वहीं बीच रास्ते में विवेक मिल गया और काजल को बातों में उलझाए रखा। इतने में पायल भी वहां पहुंच गई। इसके बाद विवेक और पायल ने मिलकर काजल का गला दबाकर हत्या कर दी।

उसके बाद पायल जो कपड़े लाई थी वो काजल को पहना दिए। जिससे कि लोगों को लगे कि वह मर गई है। साथ ही काजल के हाथ पर लिखा हुआ नाम भी चाकू से मिटा दिया, जिससे उसकी पहचान उजागर ना हो पाए। पूछताछ में पायल ने बताया कि उसने काजल की हत्या की पूरी जानकारी क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी शो देखने की शौकिन है। क्राइम एपिसोड देखने के बाद उसे ये हत्या का आइडिया आया।

.