For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बोलीं पूर्व CM राजे-कितने भी षड्यंत्र रच लें, उनकी हर साजिश होगी नाकाम

पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बहुत-कुछ कहा।
07:54 AM Apr 14, 2023 IST | Anil Prajapat
राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बोलीं पूर्व cm राजे कितने भी षड्यंत्र रच लें  उनकी हर साजिश होगी नाकाम

Vasundhara Raje जयपुर। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में बहुत-कुछ कहा। मौका था डूंगरपुर जिले के म्याला गांव में भाजपा विधायक गोपी चंद मीणा द्वारा आयोजित भागवत कथा का। राजे ने कहा ‘हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है। हमारी नाव के रक्षक, सुदर्शन चक्रधारी हैं।’ राजे बोलीं ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय।’

Advertisement

आगे उन्होंने कहा, भगवान ने भी कहा है कि विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो। कई अपने पराए हो सकते हैं। ईश्वर में आस्था और खुद में लड़ने की क्षमता रखो, फिर तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सब मिलकर भी तुम्हें परास्त नहीं कर सकते। चाहे वो कितना ही दुष्प्रचार कर लें। कितना ही षड्यंत्र रच लें। उनकी हर साजिश नाकाम होगी। ’बाल ना बांका होगा, जिसका रक्षक कृपा निधान। पूर्व सीएम ने हनुमान जी का स्मरण करते हुए कहा ‘सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना।

ये खबर भी पढ़ें:-नदबई में हिंसा के बाद अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का कार्यक्रम स्थगित

कहानी से खींचा राजनीतिक सिनेरियो

राजे कहा एक गांव में एक भगवान का सच्चा भक्त और एक अधर्मी रहते थे। दोनों में लड़ाई थी पर दोनो मंदिर जाते थे। एक दिन अधर्मी ने पुजारी के कान में कहा कि पिछले दिनों मंदिर से जो गहने चोरी हुए थे, वह उस व्यक्ति ने चुराए थे। पुजारी ने मान लिया और दूसरे दिन भगवान की भक्ति में लीन उस व्यक्ति को चोर समझ मंदिर में नहीं घुसने दिया। पर वो रोज आता और भगवान की सीढ़ियों पर ही ढोक लगा कर चला जाता। एक दिन वह भगवान की सीढ़ियों पर ढोक लगा कर घर जा रहा था। अचानक कार से टकरा गया। घर आकर वह भगवान की तस्वीर के सामने बैठ कर कहने लगा भगवान धर्म की राह पर चलने वालों पर इतने संकट।

भगवान बोले- जिस दिन तू गाड़ी से टकराया, वो तेरा आखिरी दिन था, पर तेरी भक्ति से तेरी मौत छोटी से चोट में बदल गई। मेरी भक्ति के कारण तुझे एक दिन बहुत ऊंचा मुकाम मिलेगा। भगवान ने उसे उस अधर्मी के बारे में भी बताया कि उसके भाग्य में राजयोग था, मगर उसने मेरे भक्त पर झूठा आरोप लगा कर उसका दिल दुखाया। मेरे गहने भी उसी ने चुराए, इसलिए भाग्य में होने के बावजूद उसे राजयोग कभी प्राप्त नहीं होगा। चाहे वह कितने हीं झूठे आरोपों का सहारा ले लें, कामयाबी अंत में तुम्हारी ही होगी।

कार्यक्रम में ये थे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री पुष्पेंद्र सिंह बाली, सांसद कनक मल कटारा, सांसद अर्जुन लाल मीणा, विधायक धर्म नारायण जोशी, अमृत लाल मीणा, कैलाश मीणा, अर्जुन जी नगर, ललित ओस्तवाल, फूल चंद मीणा, पूर्व मंत्री चंद कृपलानी, अशोक परनामी, धन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:-पायलट मामले में स्थाई समाधान निकालने में जुटा आलाकमान, वेणुगोपाल, कमलनाथ और रंधावा की कमेटी बनाई

.